---विज्ञापन---

Video: चैंपियंस ट्रॉफी से इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है विदाई, श्रीलंका से हार के बाद गंभीर ले सकते हैं फैसला

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। इस टूर्नामेंट के लिए गौतम गंभीर बड़े फैसले ले सकते हैं।

Indian Cricket Team
---विज्ञापन---

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ही भारतीय टीम पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब फैंस की नजरें अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी पर टिकी हैं। कहा जा रहा है कि टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ियों का पत्ता कट सकता है। कहा जा रहा है कि टीम से केएल राहुल की विदाई हो सकती है। केएल ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैच खेले। जिसमें से एक में 31 और दूसरे में डक पर आउट हो गए। इसके साथ ही टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर का संजू सैमसन पर भी भरोसा नहीं है। उन्हें टी-20 टीम में रखा गया था। वनडे सीरीज में संजू को मौका नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को घर में घुसकर हराती है टीम इंडिया, आंकड़े देख रिकी पोंटिंग को आ जाएगा तरस

---विज्ञापन---

इसके साथ ही बड़ा सवाल सूर्यकुमार यादव को लेकर है। उन्हें टी-20 टीम में तो मौका दिया गया, लेकिन वनडे से बाहर रखा गया। वनडे में उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने 37 वनडे में 25.76 के साथ 773 रन ही बनाए हैं। रवींद्र जडेजा को भी मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से आराम दिया गया। इनके अलावा और किस खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है?

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Aug 13, 2024 11:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola