बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ये खिलाड़ी बन सकता है 'डार्क हॉर्स', वसीम जाफर का दावा, IPL में मचाई सनसनी

India vs Australia Border Gavaskar Trophy: भारतीय टीम नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। जहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के लौटने की उम्मीद है।

Team India IND vs AUS

Team India

विज्ञापन

India vs Australia Border Gavaskar Trophy: टीम इंडिया इस साल बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलने के लिए तैयार है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 19 सितंबर से चेन्नई में होगी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। यहां टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए ये सीरीज काफी अहम होगी। इस सीरीज में दोनों देशों के बीच कांटे की टक्कर नजर आती है।

मोहम्मद शमी के लौटने की उम्मीद

इससे पहले टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के चोट से उबरने के बाद लौटने की उम्मीद है। वहीं जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भी खेलते नजर आएंगे। इस बीच पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने दो अनकैप्ड गेंदबाजों को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मौका देने की बात कही है। जाफर ने एक इंटरव्यू में सुझाव देते हुए कहा कि भारत तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और ‘डार्क हॉर्स’ मयंक यादव को टेस्ट टीम में शामिल कर सकता है।

विज्ञापन

ये खिलाड़ी हो सकता है डार्क हॉर्स

जाफर ने कहा कि अगर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज फिट रहते हैं तो भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है। टीम इंडिया के स्क्वाड में अर्शदीप सिंह बाएं हाथ के गेंदबाजी विकल्प हो सकते हैं। वहीं मयंक यादव डार्क हॉर्स हो सकते हैं, बशर्ते वह फिट और उपलब्ध हों। डार्क हॉर्स एक ऐसा खिलाड़ी होता है जिसे आमतौर पर कम जाना जाता है। जाफर का मानना है कि ये गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया को सरप्राइज दे सकते हैं।

विज्ञापन

आईपीएल में मचाई सनसनी 

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज यादव ने आईपीएल में सनसनीखेज गेंदबाजी करते हुए फैंस को चकित किया था। उन्होंने 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की। मयंक ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ डेब्यू किया। जिसमें उन्होंने सिर्फ 27 रन देकर 3 विकेट झटके। हालांकि, तेज गेंदबाज को चोट के कारण बाहर होना पड़ा। इसके बाद वह पूरे आईपीएल में नजर नहीं आए। जबकि अर्शदीप की बात करें तो उन्होंने अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। अर्शदीप ने अब तक टीम इंडिया के लिए 8 वनडे और 54 टी20 मैच खेले हैं। पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम ने भी अर्शदीप को टेस्ट खिलाने की सलाह दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ