T20 WC 2024: स्टार खिलाड़ी का बड़ा ऐलान, घर वापसी से पहले कहा- ये मेरा आखिरी विश्व कप

Trent Boult Last T20 World Cup: न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा है कि ये मेरा आखिरी टी-20 वर्ल्ड कप होगा। बोल्ट ने युगांडा पर जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये घोषणा की।

Trent Boult

Trent Boult

Trent Boult Last T20 World Cup: न्यूजीलैंड की टीम इस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। कीवी टीम को अपने तीन में से दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। उसे अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज ने शिकस्त दी। हालांकि युगांडा के खिलाफ उसने मुकाबला जीता और पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ उसका एक मैच बाकी है, लेकिन उससे पहले ही वह पॉइंट्स के आधार पर विश्व कप से बाहर हो चुकी है। कीवी टीम वाले ग्रुप-सी से अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज क्वालीफाई कर गई हैं। कीवी टीम की ‘घर वापसी’ से पहले न्यूजीलैंड के स्टार गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने बड़ा ऐलान किया है।

विज्ञापन

मेरा आखिरी टी20 विश्व कप…

बोल्ट ने कहा है कि ये उनका आखिरी टी-20 विश्व कप होगा। यानी वे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नजर नहीं आएंगे। युगांडा पर नौ विकेट की जीत के बाद बोल्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये ऐलान किया। उन्होंने कहा- ”यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप होगा। मुझे बस इतना ही कहना है।” बोल्ट ने दिसंबर 2011 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उसके बाद से ही वह टीम के मेन बॉलर रहे हैं। वह कई टूर्नामेंट के फाइनल में हिस्सा ले चुके हैं। बोल्ट ने 2014 से अब तक टी20 विश्व कप के 4 सीजन में हिस्सा लिया है।

विज्ञापन

शानदार गेंदबाज रहे हैं ट्रेंट बोल्ट

बोल्ट अब न्यूजीलैंड के लिए खेलेंगे या नहीं या फिर किसी एक फॉर्मेट से संन्यास लेंगे, ये कंफर्म नहीं है, लेकिन ये तय है कि वे 2026 के विश्व कप का हिस्सा नहीं होंगे। आपको बता दें कि बोल्ट 2022 में सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर हो गए थे। उन्होंने खुद ही ये विकल्प चुना था। फिलहाल वह दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। बोल्ट की उम्र 34 साल है। उन्होंने अब तक 78 टेस्ट, 114 वनडे और 60 टी-20 इंटरनेशनल में देश का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट में उन्होंने 317, वनडे में 211 और टी-20 इंटरनेशनल में 81 विकेट चटकाए हैं। बोल्ट के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। वह वनडे में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले विश्व के तीसरे गेंदबाज हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

हमें इसका विश्वास नहीं हो रहा है

बोल्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूजीलैंड के खराब प्रदर्शन पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा- “हमें इस शुरुआत की उम्मीद नहीं थी। इसे पचा पाना मुश्किल था। हम टूर्नामेंट में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, इसे सोचकर दुख हुआ। फिर भी जब आपको देश को रिप्रजेंट करने का मौका मिले, तो यह गौरवान्वित कर देता है। हमने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। देश में कई प्रतिभाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ