---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024 के बीच इस फ्रेंचाइजी से जुड़े ट्रेविस हेड, पहली बार खेलते नजर आएंगे

IPL 2024 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड मेजर क्रिकेट टीम 2024 में वाशिंगटन फ्रीडम से जुड़ गए हैं।

---विज्ञापन---

Travis Head, Washington Freedom: भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन खेला जा रहा है। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड मेजर क्रिकेट टीम 2024 में वाशिंगटन फ्रीडम फ्रेंचाइजी से जुड़ गए हैं। मेजर लीग क्रिकेट में वह पहली बार खेलते हुए नजर आएंगे। इसकी शुरुआत 2023 में हुई थी। वह वाशिंगटन फ्रीडम डगआउट से जुड़ने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। इससे पहले स्टीव स्मिथ और रिकी पोंटिंग फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। पोटिंग इस फ्रेंचाइजी के हेड कोच हैं। साथ ही फ्रेंचाइजी में कई दिग्गज खिलाड़ी भी हैं।

---विज्ञापन---

2 गेंदबाजों को किया था रिटेन

इस साल की शुरुआत में फ्रेंचाइजी ने अपने 2 गेंदबाजों अकील होसेन और मार्को जानसन को रिटेन किया था। इसके अलावा उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी रचिन रवींद्र के साथ अनुबंध की घोषणा की थी। वहीं टीम के पास कई अच्छे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद हेड न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए। वनडे विश्व कप 2023 में वह कंगारू टीम का हिस्सा थे।

IPL में हेड का प्रदर्शन

IPL 2024 में हेड के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 4 मुकाबलों में 133 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 33.25 की और स्ट्राइक रेट 172.73 की रही है। मौजूदा सीजन में वह 1 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 62 रन है। सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा था। IPL में उन्होंने अब तक कुल 14 मैच खेले हैं और 338 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 30.73 की और स्ट्राइक रेट 150.22 की रही है। लीग में उन्हें 2 फिफ्टी जड़ी हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: MI vs CSK: मुंबई की हार के हार्दिक जिम्मेदार? पहले लुटाए रन फिर सस्ते में लौटे पवेलियन

ये भी पढ़ें: IPL के बीच खतरे में विराट कोहली का ये विश्व रिकॉर्ड, बाबर आजम रचेंगे इतिहास!

First published on: Apr 15, 2024 03:30 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola