'आता माझी सटकली', ट्रेविस हेड के ताबड़तोड़ शतक ने सोशल मीडिया पर किया धमाका

Travis Head Century RCB vs SRH: ट्रेविस हेड ने आरसीबी के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ा है। उनके इस शानदार शतक से सोशल मीडिया बमबम हो गया है। इस पर मीम जमकर वायरल हो रहे हैं।

Travis Head Century

Travis Head Century

Travis Head Century RCB vs SRH: ट्रेविस हेड…ऑस्ट्रेलिया के 30 साल के बल्लेबाज ने आईपीएल में बड़ा धमाका किया है। सोमवार को सन राइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ हेड ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 39 गेंदों में शतक जड़ दिया। हेड ने आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने कुल 41 गेंदों में 9 चौके-8 छक्के ठोक 248.78 की स्ट्राइक रेट से 102 रन कूटे। उनके इस शतक ने सोशल मीडिया पर बड़ा धमाका किया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आए सामने

हेड की धमाकेदार पारी पर फैंस के कई रिएक्शन सामने आए हैं। एक फैन ने रोहित, हार्दिक और फाफ के साथ हेड का फोटो लगाया। जिसमें उसने लिखा- आता माझी सटकली। इसके कैप्शन में फैन ने लिखा- जब ट्रेविस हेड ब्लू जर्सी देखते हैं, तो उनका दिमाग खराब हो जाता है।

विज्ञापन

वहीं एक फैन ने लिखा- पैशनेट होम क्राउड के सामने 100 मारने की आदत हो गई है।

विज्ञापन

वहीं एक फैन ने हेड का फोटो शेयर कर लिखा- मनी के लिए भी वैसा ही खेलता हूं। जैसा देश के लिए खेलता हूं।

विज्ञापन

एक फैन ने तो टी-20 वर्ल्ड कप तक की बात कही। उसने हेड का फोटो डालकर लिखा- सोच रहा हूं आज वर्ल्ड कप का ट्रेलर दिखा दूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

आग उगल रहा है ट्रेविस हेड का बल्ला

इस तरह के कई मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि हेड का बल्ला पिछले कुछ समय से आग उगलता नजर आ रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 27 मार्च को खेले गए मुकाबले में भी हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इस मैच में ओपनिंग करते हुए 24 गेंदों में 9 चौके-3 छक्के ठोक 258.33 की स्ट्राइक रेट से 62 रन जड़े थे। इस मैच में सन राइजर्स हैदराबाद ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया था। एसआरएच ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। उसने 20 ओवर में 277 रन का स्कोर बनाया था। अब ये रिकॉर्ड टूट गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ