हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी, जानें किस नंबर पर मेसी और रोनाल्डो?

FIFA World Cup 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है, जहां दुनिया भर के स्टार फुटबॉलर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे. इससे पहले आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा गोल दागे हैं और टॉप-5 की लिस्ट में मेसी-रोनाल्डो किस नंबर पर हैं.

विज्ञापन
FIFA World Cup

Most Goal in FIFA World Cup History: दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब बस कुछ ही घंटों का समय बचा है. 11 जून से शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे. कनाडा, मैक्सिको और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट पर दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजरें टिकी होंगी, क्योंकि यह लियोनल मेसी का आखिरी वर्ल्ड कप भी हो सकता है.

हालांकि, इस वर्ल्ड कप मेसी के पास टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बनने का सुनहरा मौका होगा, जिससे वह सिर्फ 4 गोल दूर हैं. फिलहाल वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के महान स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के नाम दर्ज है. तो आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में?

मिरोस्लाव क्लोज (Miroslav Klose)

जर्मनी के दिग्गज स्ट्राइकर मिरोस्लाव क्लोज के नाम फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने 2002 से 2014 के बीच खेले गए चार वर्ल्ड कप में 24 मैचों में 16 गोल किए. उनका यह रिकॉर्ड आज भी कायम है.

विज्ञापन

रोनाल्डो (Ronaldo)

ब्राजील के महान फॉरवर्ड रोनाल्डो ने चार वर्ल्ड कप में 19 मैच खेलते हुए 15 गोल दागे और वह इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं. रोनाल्डो 1994 और 2002 में वर्ल्ड कप जीतने वाली ब्राजील टीम का हिस्सा रहे और 2002 में गोल्डन बूट भी अपने नाम किया.

गर्ड मुलर (Gerd Muller)

जर्मनी के महान स्ट्राइकर गर्ड मुलर ने सिर्फ 13 वर्ल्ड कप मैचों में 14 गोल किए थे और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उनकी गोल करने की क्षमता उन्हें फुटबॉल इतिहास के सबसे खतरनाक फॉरवर्ड्स में शामिल करती है.

विज्ञापन

जस्ट फोंटेन (Just Fontaine)

फ्रांस के जस्ट फोंटेन ने 1958 विश्व कप में महज 6 मैचों में 13 गोल दागकर इतिहास रच दिया था. आज भी एक ही वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड उनके नाम है. वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर है.

लियोनल मेसी (Lionel Messi)

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी भी 13 गोल के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर मौजूद हैं. मेसी ने 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 वर्ल्ड कप में कुल 26 मैच खेलकर यह उपलब्धि हासिल की है. 2026 फीफा वर्ल्ड कप में उनके पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा.

विज्ञापन

पेले (Pele)

ब्राजील के महान खिलाड़ी पेले ने चार वर्ल्ड कप में 14 मैच खेलकर 12 गोल किए थे. वह फुटबॉल इतिहास के इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने तीन बार विश्व कप ट्रॉफी जीती. हालांकि, वह इस लिस्ट में सयुंक्त रूप से 5वें नंबर पर हैं.

किलियन एम्बाप्पे (Kylian Mbappe)

फ्रांस के स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने अब तक सिर्फ 14 वर्ल्ड कप मैचों में 12 गोल दागे हैं. 2022 वर्ल्ड कप में वह सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे थे. उनकी उम्र को देखते हुए माना जा रहा है कि भविष्य में वह क्लोज के रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं. एम्बाप्पे भी फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 5 गोल दागकर इतिहास रचने की कोशिश करेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 35 चौके, 9 छक्के और 210 रन… वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने बल्ले से मचाया कोहराम, 14 साल की उम्र में ठोका दोहरा शतक

टॉप-10 में भी नहीं हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो

आपको यह जानकार हैरानी होगी कि पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की टॉप-10 लिस्ट में भी शामिल नहीं हैं. रोनाल्डो ने अब तक खेले 5 वर्ल्ड कप के 22 मैचों में कुल 8 गोल किए हैं. हालांकि, रोनाल्डो वर्ल्ड कप इतिहास के पहले और एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लगातार पांच अलग-अलग वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014, 2018, और 2022) में गोल दागे हैं.

वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी

  • मिरोस्लाव क्लोज (जर्मनी) – 16 गोल
  • रोनाल्डो (ब्राजील) – 15 गोल
  • गर्ड मुलर (जर्मनी) – 14 गोल
  • जस्ट फॉन्टेन (फ्रांस) – 13 गोल
  • लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) -13 गोल
  • किलियन म्बाप्पे (फ्रांस) – 12 गोल
  • पेले (ब्राजील) – 12 गोल
  • जर्गेन क्लिंसमैन (जर्मनी) – 11 गोल
  • सैंडोर कोक्सिस (हंगरी) – 11 गोल
  • गेब्रियल बतिस्तुता (अर्जेंटीना) – 10 गोल
  • टेओफिलो क्यूबिलास (पेरू) – 10 गोल
  • ग्रेज़गोर्ज़ लाटो (पोलैंड) – 10 गोल
  • गैरी लाइनकर (इंग्लैंड) – 10 गोल
  • थॉमस मुलर (जर्मनी) – 10 गोल
  • हेल्मुट रहन (पश्चिम जर्मनी ) – 10 गोल

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: 48 टीमों के बीच 39 दिन तक चलेगा फुटबॉल का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल, ग्रुप और फॉर्मेट की पूरी डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola