35 चौके, 9 छक्के और 210 रन… वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने बल्ले से मचाया कोहराम, 14 साल की उम्र में ठोका दोहरा शतक

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई है कि आज हर जगह उनकी चर्चा हो रही है. अब वैभव के दोस्त अयान राज ने भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है. अयान ने महज 83 गेंदों पर 210 रन की धमाकेदार पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Vaibhav Sooryavanshi and his friend Ayan Raj

Vaibhav Sooryavanshi and his friend Ayan Raj

Vaibhav Sooryavanshi friend Ayan Raj: 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव का नाम आज पूरी दुनिया में गूंज रहा है. वैभव ने महज 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाकर इतिहास रच दिया. फिलहाल वह इंडिया-ए के लिए ट्राई नेशन ए सीरीज खेल रहे हैं.

विज्ञापन

इसी बीच अब वैभव के बचपन के दोस्त अयान राज भी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं. बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले 14 वर्षीय अयान ने जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग के पहले ही मुकाबले में ऐसा तूफान मचाया कि हर कोई उनकी बल्लेबाजी का मुरीद हो गया. उन्होंने महज 83 गेंदों पर 210 रन की धमाकेदार पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया है.

विज्ञापन

अयान राज ने महज 83 गेंदों में जड़ दिया दोहरा शतक

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला अंडर-16 क्रिकेट लीग में संस्कृति क्लब की ओर से खेलते हुए अयान राज ने महज 83 गेंदों पर 210 रन की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 35 चौके और 9 छक्के जड़े. अयान ने मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाए और विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने विपक्षी टीम पूरी तरह बेबस नजर आई.

अयान की इस तूफानी पारी की बदौलत संस्कृति क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 464 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस रिकॉर्डतोड़ स्कोर में सबसे बड़ा योगदान अयान का ही रहा, जिनकी बल्लेबाजी की पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

तिहरा शतक ठोक बटोरी थीं सुर्खियां

अयान राज के लिए यह पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है और इससे पहले भी वह अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर चुके हैं. महज 13 साल की उम्र में उन्होंने जिला स्तर के एक मुकाबले में नाबाद 327 रन की तिहरी शतकीय पारी खेलकर सबको चौंका दिया था. उन्होंने 30 ओवर के मैच में संस्कृति क्लब के लिए खेलते हुए अकेले 134 गेंद पर 327 रन ठोके दिए थे. इस पारी में अयान ने 41 चौके और 22 छक्के लगाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी ज्यादा का रहा.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा उलटफेर! शान मसूद की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है टेस्ट कप्तानी, सरफराज पर भी गिरेगी गाज?

बिहार क्रिकेट को मिला नया सितारा?

एक साल के अंदर दो ऐसी धमाकेदार पारियों के बाद अयान राज को बिहार क्रिकेट के उभरते हुए सितारों में गिना जाने लगा है. क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे तो आने वाले वर्षों में बिहार ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट में भी अपनी खास पहचान बना सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी के बाद अब अयान राज का नाम भी तेजी से चर्चा में है. ऐसे में क्रिकेट फैंस की नजरें इस युवा बल्लेबाज के अगले प्रदर्शन पर टिकी रहेंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ