T20 World Cup 2024 से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, लिस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज शामिल

Top 5 Indian Cricketer Out T20I World Cup 2024: जून में यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है। भारत टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतकर 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी को जीतने के सूखे को खत्म करना चाहेगा। हालांकि इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पांच खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है। इस लिस्ट में भारत की तरफ से टी20आई में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 2 गेंदबाज भी शामिल हैं।

Top 5 Indian Cricketer Out T20I World Cup 2024 Yuzvendra chahal ravichandran ashwin bhuvneshwar kumar

Indian Cricketers

Top 5 Indian Cricketer Out T20I World Cup 2024: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल गंवाने के बाद भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतना चाहेगी। इस बार वर्ल्ड कप 2024 जून में यूएसए और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। हालांकि 14 फरवरी को बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह घोषणा कर दी थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे। जय शाह ने यह भी कहा था कि रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल जीतेगा। हालांकि इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पांच भारतीय खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है। लिस्ट में एक ऐसे गेंदबाज भी शामिल है, जिसने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

दिनेश कार्तिक हो सकते हैं बाहर

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह मिलनी मुश्किल दिखाई दे रही है। दिनेश कार्तिक को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में मौका दिया गया था, लेकिन वह कोई बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। दरअसल कार्तिक ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में चार मुकाबले खेले थे। जिसमें उन्होंने 1, 6, और 7 का स्कोर बनाया था। जबकि नीदरलैंड के खिलाफ उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी। दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए आखिरी मैच भी इसी वर्ल्ड कप में खेला था। जिसके बाद उन्हें मौके नहीं दिए गए थे। इसके बाद अब उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 से भी बाहर किया जा सकता है।

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल हो सकते हैं बाहर

दिनेश कार्तिक के बाद भारतीय टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो सकते हैं। दरअसल युजवेंद्र चहल को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 में भी शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद यह माना जा रहा है कि चहल को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर किया जा सकता है। दरअसल चहल को वनडे वर्ल्ड कप 2023 से भी बाहर किया गया था। इसके बाद उन्हें भारत के लिए ज्यादा मौके नहीं दिए गए थे। बता दें कि युजवेंद चहल टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 80 मैचों में 96 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार हो सकते हैं बाहर

स्विंग के राजकुमार भुवनेश्वर कुमार भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जिसके बाद से वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 से भी बाहर कर दिया गया था। जिसके बाद यह माना जा रहा है कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2024 से भी बाहर किया जा सकता है। बता दें कि भुवनेश्वर कुमार भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज हैं। भुवी के नाम टी20आई में 87 मैचों में 90 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

रविचंद्रन अश्विन भी हो सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो सकते हैं। दरअसल अश्विन ने भारत के लिए आखिरी टी20आई मैच 10 नवंबर 2022 को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। जिसके बाद उन्हें भारत की टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया था। हालांकि अश्विन को वनडे वर्ल्ड कप 2023 में जगह मिली थी, लेकिन उन्होंने ज्यादा मुकाबले नहीं खेले थे। इस बार अश्विन को टी20 वर्ल्ड कप 2024 से भी बाहर किया जा सकता है। दरअसल सेलेक्टर्स इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में युवा खिलाड़ियों पर अधिक भरोसा दिखाने के मूड में नजर आ रहा है। जबकि अश्विन की उम्र इस समय 37 साल की है।

विज्ञापन

हर्षल पटेल भी हो सकते हैं बाहर

लिस्ट में पांचवां भारतीय टीम के मीडियम तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का हैं, जिनको इस बार वर्ल्ड कप 2024 में मौका मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है। दरअसल हर्षल पटेल काफी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। जबकि उनका हालिया प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है। हर्षल ने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 41 रन लुटाए थे। इसके बाद हर्षल पटेल को दुबारा भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया था।

विज्ञापन

https://twitter.com/PunjabKingsCult/status/1761759005070790896

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ