T20 World Cup 2024 Team India Probable Squad Combination Three All Rounders Two Wicketkeepers
विज्ञापन

T20 World Cup 2024: आईपीएल से बनेगा भारत का वर्ल्ड कप स्क्वॉड, कौन हो सकते हैं संभावित 15 खिलाड़ी

T20 World Cup 2024 Team India Probable 15: भारतीय टीम के वर्ल्ड कप स्क्वॉड को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा। जबकि 1 जून से टी20 वर्ल्ड कप शुरू होगा। 26 मई को आईपीएल फाइनल होने की संभावना है। यानी आईपीएल के प्रदर्शन से ही टीम इंडिया के अंतिम 15 खिलाड़ी तय होंगे।

T20 World Cup 2024 Team India Probable 15: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होना है। लोकसभा चुनावों के कारण अभी पूरा शेड्यूल नहीं जारी हुआ है। अभी 22 मार्च से 7 अप्रैल तक होने वाले मैचों का ही शेड्यूल बीसीसीआई द्वारा जारी किया गया है। जबकि 1 जून से यूएसए और वेस्टइंडीज में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाएगा। इससे एक महीने पहले सभी टीमों को 1 मई तक अपना स्क्वॉड जारी करना होगा। इस स्क्वॉड में टीमें 25 मई तक बदलाव भी कर सकेंगी। जबकि आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई को खेला जा सकता है। यानी आईपीएल का प्रदर्शन ही भारतीय टीम में खिलाड़ियों के चयन का मानक बन सकता है। आईपीएल के पहले हाफ या दूसरे हाफ में बेहतरीन प्रदर्शन खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप की टीम में एंट्री दिलवा सकता है। इस टूर्नामेंट के लिए भारत के अंतिम 15 खिलाड़ियों की एक संभावित तस्वीर हम आपके सामने रख रहे हैं। इसके लिए देखें पूरी वीडियो रिपोर्ट:-

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ