RCB फिर बनेगी चैंपियन? फाइनल का ये 'अजेय' योद्धा है जीत की गारंटी, आज तक नहीं हारा एक भी खिताबी मुकाबला

IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला आज (31 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

RCB vs GT IPL 2026 Final

RCB vs GT IPL 2026 Final

RCB vs GT IPL 2026 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज यानी रविवार, 31 मई को आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने क्वालिफायर-1 में GT को 92 रन से हराकर सीधे फाइनल में एंट्री की, जबकि गुजारत ने क्वालिफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया.

विज्ञापन

अब दोनों टीमें खिताबी जंग में आमने-सामने होगी, जहां एक तरफ RCB की टीम लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाना चाहेगी, तो वहीं GT की टीम 2022 के बाद अपना दूसरा खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, इस महामुकाबले में आरसीबी की जीत पक्की मानी जा रही है, क्योंकि उसके पास एक ऐसा खिलाड़ी है जो व्हाइट-बॉल क्रिकेट में आज तक एक भी फाइनल नहीं हारा है. आईपीएल 2025 में बेंगलुरु की पहली खिताबी जीत में भी इस अयेज योद्धा का बहुत बड़ा हाथ रहा था.

विज्ञापन

RCB का ये खिलाड़ी आज तक नहीं हारा एक भी फाइनल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम एक बार फिर IPL चैंपियन बन सकती है, क्योंकि उसके पास एक ऐसा ‘लकी चार्म’ है जिसने आज तक एक भी व्हाइट-बॉल क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में हार का मुंह नहीं देखा है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैं. हेजलवुड का फाइनल मुकाबलों में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है और उन्होंने अपने पूरे करियर में जितने भी T20 और व्हाइट-बॉल फाइनल खेले हैं, उनमें उनकी टीम कभी नहीं हारी.

हेजलवुड ने अब तक 5 प्रमुख टी20 फाइनल खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. ऐसे में अब हेजलवुड गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में अपने 100% विनिंग रिकॉर्ड को बरकरार रखते हुई RCB को फिर से चैंपियन बनना चाहेंगे.

विज्ञापन

IPL 2025 में भी RCB को दिलाई थी ट्रॉफी

हेजलवुड के इस अनोखे रिकॉर्ड की शुरुआत 2010 अंडर-19 वर्ल्ड कप से हुई थी, जहां उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद उन्होंने 2012 चैंपियंस लीग टी20 के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को खिताब दिलाया. फिर 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाया और बिग बैश लीग 2019-20 के फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को एक और खिताब जिताने में मदद की.

वहीं, साल 2021 में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई और उसी साल आईपीएल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को खिताब जिताने में योगदान दिया. इसके बाद वह 2023 के वनडे वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे और आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला खिताब जीतने में बड़ी भूमिका निभाई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या के बाद बुमराह-सूर्या नहीं ये मैच विनर होगा MI का नया कप्तान? सीनियर खिलाड़ी का मिल रहा सपोर्ट!

जोश हेजलवुड का फाइनल विनिंग रिकॉर्ड

वर्षटूर्नामेंट / फाइनलटीमप्रदर्शनपरिणाम
2010अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल (पाकिस्तान के खिलाफ)ऑस्ट्रेलिया8.4 ओवर, 30 रन, 4 विकेटचैंपियन
2012चैंपियंस लीग टी20 फाइनलसिडनी सिक्सर्स22 रन देकर 3 विकेट चैंपियन
2019-20बिग बैश लीग फाइनल (मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ)सिडनी सिक्सर्स3 ओवर, 18 रन, 1 विकेटचैंपियन
2021टी20 वर्ल्ड कप फाइनल (न्यूजीलैंड के खिलाफ)ऑस्ट्रेलिया4 ओवर, 16 रन, 3 विकेटचैंपियन
2021IPL फाइनल (KKR के खिलाफ)चेन्नई सुपर किंग्स4 ओवर, 29 रन, 2 विकेट चैंपियन
2015ODI वर्ल्ड कप फाइनलऑस्ट्रेलियाविजेता टीम का हिस्साचैंपियन
2023ODI वर्ल्ड कप फाइनल (भारत के खिलाफ)ऑस्ट्रेलिया10 ओवर, 60 रन, 2 विकेटचैंपियन
2025IPL फाइनल (PBKS के खिलाफ)रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु4 ओवर, 54 रन, 1 विकेटचैंपियन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 Final Live Streaming: कितने बजे शुरू होगी RCB और GT के बीच खिताबी जंग? जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ