हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड को रौंदते ही टॉम लैथम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 21वीं सदी में पहली बार हुआ ऐसा कमाल

इंग्लैंड को तीसरे मैच में हराने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने इतिहास रच दिया. वह 21वीं सदी में बड़ा कमाल करने वाले दुनिया के पहले विदेशी कप्तान बन गए हैं.

विज्ञापन
Image Created by AI

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हराया. आखिरी मुकाबले में भी न्यूजीलैंड ने 160 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए बड़ा कमाल कर दिया. न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने इंग्लैंड को शिकस्त देने के बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. उनसे पहले 21वीं सदी में कोई भी विदेशी कप्तान ऐसा कमाल नहीं कर पाया था.

टॉम लैथम का ऐतिहासिक कारनामा

टॉम लैथम लगातार न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में शानदार कप्तानी कर रहे हैं. वह इस शताब्दी में इंग्लैंड और भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले विदेशी कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा किसी भी कप्तान ने नहीं किया था. इससे पहले न्यूजीलैंड ने साल 2024 में भारत को घर पर टेस्ट सीरीज हराई थी.

इसके बाद भी लैथम नहीं रुके और उन्होंने साल 2026 में इंग्लैंड की सरजमीं पर बड़ा खेला करते हुए इंग्लिश टीम को धूल चटा दी. हालांकि ये सीरीज अपने नाम करना उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद केन विलियमसन रिटायर हो गए थे. वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी थे. लेकिन बीच सीरीज ही उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी. इसके अलावा मैट हेनरी और काइल जैमिंसन भी तीसरे मैच में उपलब्ध नहीं थे. इसके बावजूद उन्होंने इंग्लैंड को 2-1 से चारों खाने चित कर दिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आयरलैंड से मिली करारी हार के बाद ‘तिलमिलाए’ आर अश्विन

ऐसा था मैच का हाल

तीसरे मैच की पहली पारी में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 114.5 ओवर में 438 रन बनाए थे. टीम की ओर से टॉम लैथम ने 214 गेंदों में 151 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा डेवॉन कॉनवे ने 157 रनों का योगदान दिया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड 354 रनों पर सिमट गई थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर पर बरसे मनोज तिवारी, सरेआम उड़ाई कोच साहब की ‘धज्जियां’

दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. इसके बाद इंग्लैंड 51.2 ओवर में ही 212 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में इंग्लैंड की ओर से जेमी स्मिथ ने 91 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी. इस तरह न्यूजीलैंड ने 160 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola