TNPL 2025: 5 गेंद पर चटकाए 4 विकेट, आखिरी ओवर में ऐसे पलट दिया मैच

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 के 16वें मैच में मदुरै पैंथर्स के गेंदबाज सूर्या आनंद की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। सूर्या आनंद ने 5 गेंदों पर 4 विकेट लेकर मैच ही पलट दिया था। जिसके चलते मदुरै पैंथर्स ने 10 रन से मैच को जीत लिया।

TNPL 2025

तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025

TNPL 2025: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 का 16वां मैच मदुरै पैंथर्स और नेल्लई रॉयल किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमाचंक मैच में मदुरै पैंथर्स ने 10 रनों से जीत हासिल की। मदुरै पैंथर्स की जीत में सबसे बड़ी भूमिका टीम के तेज गेंदबाज सूर्या आनंद ने निभाई। अपनी खतरनाक गेंदबाजी के दम पर सूर्या आनंद ने आखिरी ओवर में मदुरै पैंथर्स को हारा हुआ मैच जीता दिया।

विज्ञापन

5 गेंद पर झटके 4 विकेट

इस मैच में पारी का 19वां और अपना आखिरी ओवर करने मदुरै पैंथर्स की तरफ से सूर्या आनंद आए थे। एक समय 158 रनों पर नेल्लई रॉयल किंग्स के 6 विकेट थे, इसके बाद अगली 5 गेंदों पर 158 रन पर नेल्लई रॉयल किंग्स की टीम ऑलआउट हो गई। 19वें ओवर में सूर्या आनंद ने 5 गेंद डाली थी, जिसमें से चार गेंदों पर उनको विकेट मिली थी। जिसके चलते मदुरै पैंथर्स की टीम 18.5 ओवर में ही जीत गई थी। एक समय मैच में नेल्लई रॉयल किंग्स की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन सूर्या आनंद की महज 5 गेंदों ने पूरा मैच ही पलट गया था। सूर्या ने 3.5 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। नेल्लई रॉयल किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अरुण कार्तिक ने सबसे ज्यादा 67 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन

मदुरै पैंथर्स ने बनाए थे 168 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मदुरै पैंथर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। मदुरै पैंथर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अनिरुद्ध ने 37 गेंदों पर सबसे ज्यादा 48 रन की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इसके अलावा अथीक उर रहमान ने 27 गेंदों पर 36 रन बनाए थे। जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

विज्ञापन

वहीं आखिर में गुरजपनीत सिंह ने 8 गेंदों पर 24 रन की पारी खेलकर टीम के स्कोर को 168 तक पहुंचाया। नेल्लई रॉयल किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रॉकी भास्कर ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा सोनू यादव ने 4 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ