IND vs ENG: अगर ऐसा हुआ तो तिलक तोड़ देंगे बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर भारतीय बैटर

तिलक वर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में खेली धांसू पारी का इनाम आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में मिला है। तिलक बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

Tilak Varma

Tilak Varma

Tilak Varma Babar World Record: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में खेली धांसू पारी का इनाम तिलक वर्मा को आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में मिला है। तिलक फटाफट क्रिकेट के फॉर्मेट में दुनिया के अब दूसरे बेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। तिलक से आगे सिर्फ अब ट्रेविस हेड हैं। दूसरे टी-20 में तिलक ने मुश्किल हालातों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों पर नाबाद 72 रन ठोके थे, जिसके दम पर टीम इंडिया ने रोमांचक जीत का स्वाद चखा था। तिलक अगर इसी फॉर्म को अगले दो टी-20 मैचों में भी बरकरार रखने में सफल रहे, तो वह बाबर आजम का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर कर देंगे।

विज्ञापन

बाबर के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर तिलक की निगाहें

दरअसल, टी-20 इंटरनेशनल में सबसे कम उम्र में दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अभी बाबर आजम के नाम दर्ज है। बाबर फटाफट क्रिकेट में 23 साल 105 दिन की उम्र में विश्व के नंबर वन बैटर बने थे। तिलक आईसीसी की ताजा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और उनकी उम्र अभी 22 साल 82 दिन है।

विज्ञापन

तिलक अगर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे और पांचवें टी-20 में बल्ले से धमाल मचाने में सफल रहते हैं, तो वह ट्रेविस हेड को पीछ छोड़ते हुए इतिहास रच देंगे। हेड और तिलक के बीच सिर्फ 23 रेटिंग पॉइंट का अंतर है। तिलक के 832 रेटिंग पॉइंट हैं, जबकि नंबर वन पर मौजूद हेड के 855 रेटिंग पॉइंट हैं।

विज्ञापन

336 रन बनाकर आउट हुए तिलक

तिलक वर्मा इन दिनों टी-20 में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज के आखिरी दो मैचों में तिलक ने लगातार दो शतक जमाए थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने नाबाद 19 और दूसरे मैच में 72 रन की धांसू पारी खेली थी। तीसरे टी-20 में तिलक कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और 18 रन बनाकर आदिल राशिद की बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए थे। बता दें कि तिलक चार मैचों में लगातार नॉआउट रहे और इस दौरान उन्होंने 336 रन बनाए। तिलक टी-20 इंटरनेशनल में बिना आउट हुए 300 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बने।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ