IND vs ZIM: तिलक वर्मा ने हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भाग लिया था. हालांकि दोनों ही सीरीज में तिलक वर्मा खासा प्रभावित नहीं कर सके. इसमें कोई शक नहीं है कि तिलक एक शानदार टी-20 बैटर हैं. लेकिन हाल ही में उन्हें धीमे स्ट्राइक रेट की वजह से ट्रोल होना पड़ा है. ऐसे में अब तिलक ने अपने आलोचकों को करार जवाब दिया है. उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है.
तिलक ने क्या कहा?
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज के आगाज से पहले तिलक वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी स्ट्राइक रेट को लेकर बात की. उन्होंने कहा “इस खेल में आपको अलग-अलग जगहों पर बल्लेबाजी करनी पड़ती है, और खासकर ऐसी परिस्थितियों में यह आसान नहीं होता। साथ ही, मैं हमेशा कहता हूं कि टीम के लिए जो भी जरूरी होता है, मैं वही करता हूं। अगर मुझे टीम के लिए डटकर खेलना पड़े, तो मैं खेलता हूं। अगर मुझे पहली ही गेंद से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी पड़े, तो मैं वो भी करता हूं। इसलिए, उस समय टीम की परिस्थितियों को देखते हुए, अगर आप आयरलैंड से लेकर इंग्लैंड तक देखें, तो पावरप्ले या पहले 10 ओवरों के अंदर ही चार से पांच विकेट गिर जाते थे.”
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
कैसा रहा था तिलक का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा?
तिलक वर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में 1 अर्धशतक लगाया था. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला था. उन्होंने इस दौरान 7 मैचों में 178 रन बनाए थे. उनका सर्वोच्च स्कोर 55 रन था, जो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में बनाया था. अब तिलक की निगाहें जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज पर टिकी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: दुनिया के नंबर-1 टी-20I बैटर बनने की दहलीज पर ईशान किशन, जिम्बाब्वे के खिलाफ कर सकते हैं बड़ा उलटफेर
संबंधित खबरें
क्या हैमिलटन में टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार?
10 mins agoध्रुव जुरेल ने खेली शानदार पारी, नाबाद 99 रन बनाकर कराया इंडिया ए का कमबैक
53 mins agoहांगकांग सिक्सेस में टीम इंडिया को मिली लगातार तीसरी हार
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
2 hrs agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
3 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
4 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
5 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
6 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines