IND vs SA T20: टीम इंडिया में 3 दिग्गज क्यों दरकिनार? बांग्ला टाइगर्स के खिलाफ उधेड़ी थी धज्जियां

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है, जिसमें 3 खिलाड़ियों को दल का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

IND vs SA (1)

India vs South Africa: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेलने के बाद साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी, जहां पर 4 मैच की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने 4 मैच की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को दी गई है। हालांकि 3 खिलाड़ियों को टी-20 सीरीज में नहीं चुना गया। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई 3 मैच की टी-20 सीरीज में इन खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

मयंक यादव

बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज के जरिए मयंक यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने इस सीरीज में खासा किया था। हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए मयंक यादव को मौका नहीं दिया गया। दरअसल उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए चुना गया है। ऐसे में फैंस टी-20 क्रिकेट में मयंक को मिस करने वाले हैं। उन्होंने भारत के अलावा 3 मैच में 4 विकेट भी अपने नाम किए हैं।

विज्ञापन

शिवम दुबे

बांग्लादेश के खिलाफ शिवम दुबे को भारतीय स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया था। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ दुबे को मौका नहीं मिला। उन्हें विश्व कप 2024 में भी मौका मिला था। दुबे को फिलहाल अफ्रीका के खिलाफ मौका नहीं दिया गया है। उन्होंने भारत के लिए अब तक 33 टी-20 मैच में 29.86 की औसत के साथ 448 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 11 विकेट भी अपने नाम किए हैं। अफ्रीका की सरजमीं पर होने वाली सीरीज के लिए उन्हें मौका नहीं दिया गया है।

विज्ञापन

नितिश रेड्डी

बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले नितीश कुमार रेड्डी को भी मौका नहीं दिया गया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली है। रेड्डी ने आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में रेड्डी ने 3 मैच में 90 रन बनाने के अलावा 3 विकेट भी हासिल किए थे। अब उन्हें टेस्ट टीम में शामिल होने का बड़ा मौका मिला है।

अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम टीम का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ