हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

द हंड्रेड में दिखेगा 4 भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE

The Hundred 2026: इंग्लैंड में द हंड्रेड 2026 की शुरुआत 21 जुलाई से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी, जहां 4 भारतीय खिलाड़ी भी जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी. यहां जानिए आप द हंड्रेड के मुकाबलों को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन
The Hundred (PIC Credit- X)

The Hundred 2026: इंग्लैंड में खेली जाने वाली 100 गेंदों लीग ‘द हंड्रेड’ के नए सीजन की शुरुआत मंगलवार, 21 जुलाई से होने जा रही है. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन MI लंदन और सनराइजर्स लीड्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, फाइनल मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं, इस टूर्नामेंट में चार भारतीय खिलाड़ी भी जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी. तो चलिए आप जानते हैं आप द हंड्रेड के मुकाबलों को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

द हंड्रेड वुमेंस में खेलेंगे 4 भारतीय खिलाड़ी

द हंड्रेड 2026 मेंस और वुमेंस टूर्नामेंट की शुरुआत एक ही दिन आज यानी 21 जुलाई से होने जा रही है. इस बार वुमेंस द हंड्रेड में 4 भारतीय खिलाड़ी भी खेलती हुई नजर आएंगी. इसमें भारतीय स्टार ओपनर स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष का नाम शामिल है. मंधाना को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और जेमिमा को सदर्न ब्रेव ने ऑक्शन से पहले ही अपनी टीम में शामिल कर लिया था. वहीं, दीप्ति को ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स और ऋचा को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 34 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.

टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में ही भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा एक्शन में नजर आएंगी. वहीं, जेमिमा अपना पहला मुकाबला 22 जुलाई को खेलेगी, जबकि मंधाना का पहला मैच 23 जुलाई को होगा.

विज्ञापन

भारत में कब और कहां देखें द हंड्रेड के मुकाबले लाइव?

द हंड्रेड 2026 की शुरुआत 21 जुलाई से होने जा रही है, जहां हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. भारतीय क्रिकेट फैंस द हंड्रेड के सभी मुकाबले टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर द हंड्रेड मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM Live Streaming: जियोहॉटस्टार या सोनी लिव नहीं, यहां देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी के मुकाबले, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

द हंड्रेड महिला 2026 का पूरा शेड्यूल

मैचतारीखसमय (IST)मुकाबला
मैच 1मंगलवार, 21 जुलाईशाम 7:15 बजेएमआई लंदन महिला टीम vs सनराइजर्स लीड्स महिला टीम
मैच 2बुधवार, 22 जुलाईशाम 7:30 बजेसदर्न ब्रेव महिला टीम vs वेल्श फायर महिला टीम
मैच 3गुरुवार, 23 जुलाईशाम 7:30 बजेलंदन स्पिरिट महिला टीम vs मैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला टीम
मैच 4शुक्रवार, 24 जुलाईशाम 7:30 बजेबर्मिंघम फीनिक्स महिला टीम vs ट्रेंट रॉकेट्स महिला टीम
मैच 5शनिवार, 25 जुलाईदोपहर 3:30 बजेसनराइजर्स लीड्स महिला टीम vs सदर्न ब्रेव महिला टीम
मैच 6शनिवार, 25 जुलाईशाम 7:00 बजेवेल्श फायर महिला टीम vs एमआई लंदन महिला टीम
मैच 7रविवार, 26 जुलाईदोपहर 3:30 बजेमैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला टीम vs बर्मिंघम फीनिक्स महिला टीम
मैच 8रविवार, 26 जुलाईशाम 7:00 बजेट्रेंट रॉकेट्स महिला टीम vs लंदन स्पिरिट महिला टीम
मैच 9सोमवार, 27 जुलाईशाम 7:30 बजेसदर्न ब्रेव महिला टीम vs एमआई लंदन महिला टीम
मैच 10मंगलवार, 28 जुलाईशाम 7:30 बजेसनराइजर्स लीड्स महिला टीम vs मैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला टीम
मैच 11बुधवार, 29 जुलाईशाम 4:00 बजेवेल्श फायर महिला टीम vs ट्रेंट रॉकेट्स महिला टीम
मैच 12बुधवार, 29 जुलाईशाम 7:30 बजेएमआई लंदन महिला टीम vs लंदन स्पिरिट महिला टीम
मैच 13गुरुवार, 30 जुलाईशाम 7:30 बजेसदर्न ब्रेव महिला टीम vs बर्मिंघम फीनिक्स महिला टीम
मैच 14शुक्रवार, 31 जुलाईशाम 7:30 बजेमैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला टीम vs ट्रेंट रॉकेट्स महिला टीम
मैच 15शनिवार, 1 अगस्तदोपहर 3:30 बजेबर्मिंघम फीनिक्स महिला टीम vs वेल्श फायर महिला टीम
मैच 16शनिवार, 1 अगस्तशाम 7:00 बजेलंदन स्पिरिट महिला टीम vs सदर्न ब्रेव महिला टीम
मैच 17रविवार, 2 अगस्तदोपहर 3:30 बजेट्रेंट रॉकेट्स महिला टीम vs सनराइजर्स लीड्स महिला टीम
मैच 18रविवार, 2 अगस्तशाम 7:00 बजेएमआई लंदन महिला टीम vs मैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला टीम
मैच 19सोमवार, 3 अगस्तशाम 7:30 बजेवेल्श फायर महिला टीम vs सदर्न ब्रेव महिला टीम
मैच 20मंगलवार, 4 अगस्तशाम 7:30 बजेसनराइजर्स लीड्स महिला टीम vs लंदन स्पिरिट महिला टीम
मैच 21बुधवार, 5 अगस्तशाम 4:00 बजेमैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला टीम vs वेल्श फायर महिला टीम
मैच 22बुधवार, 5 अगस्तशाम 7:30 बजेट्रेंट रॉकेट्स महिला टीम vs बर्मिंघम फीनिक्स महिला टीम
मैच 23गुरुवार, 6 अगस्तशाम 7:30 बजेलंदन स्पिरिट महिला टीम vs एमआई लंदन महिला टीम
मैच 24शुक्रवार, 7 अगस्तशाम 7:30 बजेबर्मिंघम फीनिक्स महिला टीम vs सनराइजर्स लीड्स महिला टीम
मैच 25शनिवार, 8 अगस्तदोपहर 3:30 बजेएमआई लंदन महिला टीम vs ट्रेंट रॉकेट्स महिला टीम
मैच 26शनिवार, 8 अगस्तशाम 7:00 बजेसदर्न ब्रेव महिला टीम vs मैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला टीम
मैच 27रविवार, 9 अगस्तदोपहर 3:30 बजेसनराइजर्स लीड्स महिला टीम vs वेल्श फायर महिला टीम
मैच 28रविवार, 9 अगस्तशाम 7:00 बजेलंदन स्पिरिट महिला टीम vs बर्मिंघम फीनिक्स महिला टीम
मैच 29सोमवार, 10 अगस्तशाम 7:30 बजेट्रेंट रॉकेट्स महिला टीम vs सदर्न ब्रेव महिला टीम
मैच 30मंगलवार, 11 अगस्तशाम 7:30 बजेमैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला टीम vs सनराइजर्स लीड्स महिला टीम
मैच 31बुधवार, 12 अगस्तशाम 4:00 बजेवेल्श फायर महिला टीम vs लंदन स्पिरिट महिला टीम
मैच 32बुधवार, 12 अगस्तशाम 7:30 बजेबर्मिंघम फीनिक्स महिला टीम vs एमआई लंदन महिला टीम
एलिमिनेटरशुक्रवार, 14 अगस्तशाम 6:45 बजेTBC vs TBC
फाइनलरविवार, 16 अगस्तशाम 6:45 बजेTBC vs TBC (लॉर्ड्स)

ये भी पढ़ें- हॉकी वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह को मिली कप्तानी, ये 4 हुए स्क्वाड से बाहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola