IND vs ZIM Live Streaming: जियोहॉटस्टार या सोनी लिव नहीं, यहां देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी के मुकाबले, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

IND vs ZIM Live Streaming: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज में 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. यहां जानिए आप इस सीरीज के मुकाबलों को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

India vs Zimbabwe (PIC Credit- x)
1 / 8
India vs Zimbabwe (PIC Credit- x)

India vs Zimbabwe T20 Live Streaming: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया अब जिम्बाब्वे दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेले जाएगी. इस सीरीज में एक बार फिर 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक्शन में नजर आएंगे. इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप होने के बाद अब वैभव की नजरें इस सीरीज में धमाल मचाने पर होगी. वहीं, भारतीय टीम हर हाल में यह सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. (PIC Credit- X)  

विज्ञापन

कब शुरू होगी भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज?

कब शुरू होगी भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज?2 / 8

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होने वाली है. इस सीरीज में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे. इस सीरीज के लिए सीनियर्स खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह समेत कई युवा खिलाडियों को टीम में शामिल किया गया है. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

कब और कहां होंगे भारत-जिम्बाब्वे टी20 मुकाबले?

कब और कहां होंगे भारत-जिम्बाब्वे टी20 मुकाबले?3 / 8

भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच गुरुवार, 23 जुलाई को खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा टी20 25 जुलाई को और तीसरा मैच 26 जुलाई को खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. (PIC Credit- AI)

कितने बजे शुरू होगा मैच?

कितने बजे शुरू होगा मैच?4 / 8

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 4 बजे टॉस दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

टीवी पर कहां देखें लाइव?

टीवी पर कहां देखें लाइव?5 / 8

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टारस्पोर्ट्स या सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नहीं, बल्कि नए स्पोर्ट्स चैनल Unite8 स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में इन मुकाबलों का लुत्फ उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?6 / 8

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज के मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग ना तो जियोहॉटस्टार और ना ही सोनी लिव पर उपलब्ध होगी. हालांकि, भारतीय फैंस फैन कोड ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड7 / 8

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, रवि बिश्नोई. (PIC Credit- AI)

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड

जिम्बाब्वे का स्क्वॉड8 / 8

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, बेन करन, ब्रैड इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तादीवानाशे मारुमानी,  वेलिंगटन मसाकाद्जा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगरावा, न्यूमैन न्यामहुरी, मिल्टन शुम्बा. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन