Footballer Died Due to Lightning Strike: खेल को मनोरंजन का एक जरिया माना जाता है. हालांकि, कई बार खेल के मैदान पर कुछ दर्दनाक हादसे सभी को झकझोर देते हैं. कुछ ऐसा ही थाईलैंड में एक लाइव फुटबॉल मैच के दौरान हुआ. 24 साल के थाई फुटबॉलर सोफ्वान अवाई पर अचानक बिजली गिर गई, जिस वजह से उनकी मौत हो गई है और करीब 12 खिलाड़ी बुरी तरह घायल हो गए. इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई यह देखकर हैरान है.
थाई फुटबॉलर की बिजली गिरने से मौत
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक गोलोक एफए कप नाम का एक लोकल टूर्नामेंट चल रहा था, जिसमें थाई-मलेशियाई टीमें हिस्सा ले रही थीं. मंगलवार (4 जून) को सैमकोल्ट्स और अबू x नोंग सिरिन के बीच मैच खेला गया था. सोफ्वान अवाई सैमकोल्ट्स टीम के लिए विंगर के तौर पर खेल रहे थे. थाईलैंड में चल रहे इस मैच के दौरान अचानक अवाई पर बिजली गिर गई, जिस वजह से उनकी मौत हो गई.
रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें गंभीर चोटें आईं और मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया. मैदान पर बिजली गिरने से अवाई का निधन हो गया, वहीं 12 खिलाड़ी बुरी तरह चोटिल हो गए. इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें:- अगरकर की विदाई और लक्ष्मण की एंट्री? इन 5 कारणों के चलते VVS हैं चीफ सिलेक्टर बनने के सबसे मजबूत दावेदार!
FAT ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
रिपोर्ट में यह बताया गया है कि थाईलैंड में बिजली गिरने से होने वाली मौतें आम हैं. डिपार्टमेंट ऑफ डिजीज कंट्रोल के अनुसार 2020 से 2024 के बीच 283 लोगों पर बिजली गिरी, जिनमें से अधिकांश ने अपनी जान गंवा दी. फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड (FAT) ने सोफ्वान अवाई के निधन पर शोक जताते हुए लिखा, ‘एसोसिएशन इस क्षति पर अपनी ओर से शोक व्यक्त करता है. इस दुखद समय में उनके परिवार, फुटबॉल क्लब और इससे प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं.’
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका! इस अहम मैच से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज, फिटनेस पर क्या है अपडेट?
संबंधित खबरें
WPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
18 mins agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
1 hr agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
1 hr agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
1 hr agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
2 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
2 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
2 hrs ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
2 hrs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines