अगरकर की विदाई और लक्ष्मण की एंट्री? इन 5 कारणों के चलते VVS हैं चीफ सिलेक्टर बनने के सबसे मजबूत दावेदार!

VVS Laxman: अजीत अगरकर के बाद वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर बनने के बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं. आइए 5 कारणों के बारे में बात करते हैं, क्यों लक्ष्मण अगले चीफ सिलेक्टर बन सकते हैं.

vvs laxman rohit sharma
1 / 6

VVS Laxman: टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण नए चीफ सिलेक्टर बनने के दावेदार नजर आ रहे हैं. सितंबर में BCCI की वार्षिक बैठक में इसे लेकर फैसला लिया जाएगा. संभावना है कि अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ा दिया जाए. हालांकि, वीवीएस लक्ष्मण भी कुछ कारणों से नए चीफ सिलेक्टर बनने के दावेदार नजर आ रहे हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

कोचिंग का अनुभव

कोचिंग का अनुभव2 / 6

वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया के कोच के रूप में अनुभव है. वह खिलाड़ियों के बारे में अच्छे से जानते हैं और उन्हें ड्रेसिंग रूम के माहौल का अंदाजा है. इसी वजह से वह चीफ सिलेक्टर के रूप में खिलाड़ियों को बढ़िया तरह से समझ पाएंगे. (Image: ANI)

विज्ञापन

नए खिलाड़ियों पर रहती है नजर

नए खिलाड़ियों पर रहती है नजर3 / 6

वीवीएस लक्ष्मण BCCI के बेंगलुरु में स्थित CoE में हेड हैं. वह इस क्रिकेट अकादमी की सभी गतिविधियां संभालते हैं और कई युवा खिलाड़ियों से मिलते हैं. वह पिछले कुछ सालों से CoE में काम कर रहे हैं और नए खिलाड़ियों को परखने का हुनर उनके पास आ गया है, जो उन्हें चीफ सिलेक्टर बनने का बड़ा दावेदार बनाता है. (Image: ANI)

टेस्ट क्रिकेट को अच्छे से समझते हैं

टेस्ट क्रिकेट को अच्छे से समझते हैं4 / 6

पिछले 2 साल में टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. चयन समिति ने अचानक से टेस्ट क्रिकेट में बड़े-बड़े बदलाव कर दिए. अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को बिना बैकअप तैयार किए बाहर कर दिया गया. अब भारत का बल्लेबाजी क्रम पहले जितना मजबूत नहीं रहा है. लक्ष्मण टेस्ट क्रिकेट को अच्छे से समझते हैं और वह चीफ सिलेक्टर बनकर भारत का टेस्ट में ट्रांजिशन थोड़ा आसान कर सकते हैं. (Image: ANI)

विज्ञापन

रोहित-विराट उनकी बात सुनेंगे!

रोहित-विराट उनकी बात सुनेंगे!5 / 6

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें दावा किया गया था कि BCCI को लगता है कि अगर वीवीएस लक्ष्मण चीफ सिलेक्टर बनेंगे, तो रोहित-विराट समेत सीनियर खिलाड़ी उनकी बात सुनेंगे और समझेंगे. (Image: ANI)

लक्ष्मण का फैंस और क्रिकेटर्स करते हैं बहुत सम्मान

लक्ष्मण का फैंस और क्रिकेटर्स करते हैं बहुत सम्मान6 / 6

वीवीएस लक्ष्मण भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दम पर भारत को कई मैचों में जीत दिलाई है. हर कोई उनका सम्मान करता है और अगर वह चीफ सिलेक्टर बने, तो उनके फैसलों पर बवाल नहीं होगा. सभी उनके फैसलों और इसके पीछे की सोच को समझना चाहेंगे. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन