श्रीलंका दौरे से पहले बड़ा झटका! इस अहम मैच से बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज, फिटनेस पर क्या है अपडेट?

Sai Sudharsan: साई सुदर्शन श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं. हालांकि, वह टीम इंडिया के साथ श्रीलंका रवाना नहीं हुए हैं. इसी वजह से अब वह इस दौरे पर एक महत्वपूर्ण मैच मिस करेंगे.

sai sudharsan

सुदर्शन को लेकर अपडेट (Image: ANI)

Sai Sudharsan: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है. इस श्रृंखला के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है और उन्होंने अभ्यास शुरू कर दिया. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दृष्टिकोण से यह सीरीज भारत के लिए बहुत जरूरी है और उन्हें किसी भी हालत में अपने दोनों मैच जीतने होंगे. श्रीलंकाई परिस्थितियों को समझने के लिए टीम इंडिया ने एक वॉर्मअप मैच कराने का प्लान बनाया है. टीम इंडिया के खिलाड़ी इस अहम मैच के जरिए खुद को सीरीज के लिए तैयार कर पाएंगे. हालांकि, इस मैच से एक स्टार बल्लेबाज बाहर हो गया है.

विज्ञापन

वॉर्मअप मैच को लेकर बड़ा अपडेट

साई सुदर्शन चोटिल होने के कारण अभी CoE में अभ्यास कर रहे हैं. BCCI ने साफ कर दिया था कि फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही सुदर्शन को खेलने की अनुमति मिलेगी. इसी वजह से सुदर्शन टीम इंडिया के साथ कोलंबो के लिए रवाना नहीं हुए और अभी भी CoE में रिहैब कर रहे हैं.

विज्ञापन

भारत और श्रीलंका के बीच 7 अगस्त से तीन दिवसीय टेस्ट मैच कोलंबो में होने जा रहा है. सुदर्शन अभी तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं और भारत में ही हैं. इसी वजह से वो यह महत्वपूर्ण वॉर्मअप मैच मिस करेंगे. अगर सुदर्शन को आने वाले दिनों में अनुमति मिल गई, तभी वह 15 अगस्त से शुरू हो रहे भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल पर रहेंगी नजर

देवदत्त पडिक्कल घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं. इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में जगह मिली. वह साई सुदर्शन के बैकअप के रूप में टीम के साथ हैं. सुदर्शन वॉर्मअप मैच नहीं खेलेंगे. ऐसे में देवदत्त पडिक्कल को मौका मिलना लगभग तय है. अगर उन्हें टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करनी है, तो वॉर्मअप मैच में उन्हें रन बनाने होंगे. इससे वह गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट का विश्वास जीत पाएंगे. अगर वह फेल रहे, तो उनकी स्क्वाड में जगह पर खतरा बढ़ जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ