टेनिस खिलाड़ी माधविन कामत गिरफ्तार, लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का आरोप

Tennis Star Madhwin Kamath Arrested: टेनिस खिलाड़ी माधविन कामत को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। पिछले महीने उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। जिसमें पोस्टर के जरिए लड़की को बदनाम करने का आरोप है।

Madhwin Kamath Tennis

Madhwin Kamath Tennis

Tennis Star Madhwin Kamath Arrested: भारतीय टेनिस खिलाड़ी माधविन कामत को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर एक लड़की के साथ शर्मनाक हरकत का आरोप है। अहमदाबाद के रहने वाले खिलाड़ी माधविन कामत के खिलाफ पिछले महीने एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी। दरअसल, एक लड़की ने आरोप लगाया था कि माधविन ने उसे सेक्स वर्कर बताकर बदनाम किया। लड़की ने आरोप में ये भी कहा है कि माधविन ने पूरे शहर में उसे बदनाम करने के लिए पोस्टर लगा दिए थे।

विज्ञापन

पोस्टर लगाकर लिख दिए नंबर

माधविन की उम्र 22 साल है। लड़की भी हमउम्र है। लड़की ने कहा कि अहमदाबाद में उसके पोस्टर लगाकर नंबर चस्पा कर दिए गए। जिससे उसे बदनामी और परेशानी का सामना करना पड़ा। पोस्टर पर लगे फोटोज इंस्टाग्राम से डाउनलोड किए गए। जिनमें हेराफेरी करते हुए उस पर बदनाम करने वाला कंटेंट लिखा गया। जब पोस्टर पर लिखे गए नंबर पर लगातार कॉल आने लगे तो लड़की की परेशानी बढ़ गई। उसने तुरंत अहमदाबाद के साइबर सेल में इसकी जानकारी दी। फिलहाल मामले की तफ्तीश क्राइम ब्रांच कर रही है।

विज्ञापन

साइबर सेल यूनिट ने की जांच

साइबर सेल यूनिट ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि युवती के फोटोज से छेड़छाड़ कर लाइट के लट्ठों पर लगा दिए गए हैं। पोस्टर लगाते हुए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए। पुलिस ने बताया कि माधविन टेनिस खेलने के लिए विदेश गया था। पुलिस का कहना है कि माधविन और लड़की दोस्त थे, लेकिन बाद में उनकी बातचीत बंद हो गई।

विज्ञापन

इस तरह खुला मामला

लड़की को शहरभर में लगाए उसके पोस्टर के बारे में एक अज्ञात मोबाइल फोन से कॉल आने पर पता लगा। कॉल करने वाले शख्स ने उससे एस्कॉर्ट सर्विस मांगी। इसके बाद उसे एस्कॉर्ट गर्ल बताकर लगातार परेशान करने लगा। इस संबंध में लड़की को पता चला कि किसी ने इंस्टाग्राम से उसकी तस्वीर डाउनलोड की है और उसका पोस्टर बना दिया है। तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ