रोहित शर्मा और सूर्यकुमार...दोनों को किया बाहर, विराट को सौंपी कप्तानी, पूर्व दिग्गज ने चुनी अनोखी प्लेइंग 11

Harbhajan Singh Pick Best Playing 11: कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ आईपीएल 2024 समाप्त हो चुका है। इस कड़ी में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी फेवरेट प्लेइंग इलेवन चुनी है। इस टीम से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों को बाहर कर दिया है, जबकि विराट कोहली को कप्तानी सौंप दी है।

IPL 2024 Harbhajan Singh Pick IPL 2024 Best Playing 11

Harbhajan Singh Pick Best Playing 11: भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अनोखी प्लेइंग इलेवन चुनी है। इस टीम में ना ही तो रोहित शर्मा को रखा है और ना ही सूर्यकुमार यादव को रखा गया है। यहां तक की हार्दिक पांड्या को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हरभजन की इस टीम पर सोशल मीडिया फैंस कई सवाल भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन भज्जी का मानना है कि यह प्लेइंग इलेवन आईपीएल 2024 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन है। हरभजन सिंह ने आईपीएल 2024 की सबसे बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनी है। खास बात है कि हरभजन ने आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली को इस टीम का कप्तान बनाया है।

किस टीम के कितने खिलाड़ी को किया शामिल

हरभजन सिंह ने आईपीएल 2024 की अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन में हैदराबाद के दो खिलाड़ियों को शामिल किया है, आरसीबी के एक खिलाड़ी को शामिल किया है, कोलकाता नाइट राइडर्स के 2 खिलाड़ियों को शामिल किया है, चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ियों को शामिल किया, राजस्थान रॉयल्स के दो खिलाड़ियों को टीम में जगह दी, दिल्ली कैपिटल्स के एक खिलाड़ी को शामिल किया और मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी को टीम में जगह दी है। हरभजन ने इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ियों को जगह नहीं दी है, जो शानदार फॉर्म में दिखे थे। चलिए बताते हैं हरभजन सिंह की फेवरेट प्लेइंग इलेवन।

इस वीडियो में देखें हरभजन ने कैसी प्लेइंग इलेवन चुनी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ