CT 2025: सेमीफाइनल में मिली हार के बाद टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान, कीवी टीम को दी बधाई

Champions Trophy 2025 SA vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान सामने आया है।

SA vs NZ temba bavuma

SA vs NZ temba bavuma

विज्ञापन

Champions Trophy 2025 SA vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई। इस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर देखने को मिलेगी। इस हार के साथ साउथ अफ्रीका टीम सफर टूर्नामेंट में खत्म हो गया है। वहीं, न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का बड़ा बयान सामने आया है। टेम्बा ने कीवी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्हें जीत की बधाई दी।

हार के बाद क्या बोले टेम्बा बावुमा?

न्यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा कि “मुझे लगता है कि यह औसत से बेहतर था। शायद अगर यह 350 होता, तो हम स्कोर का पीछा करने के लिए खुद को तैयार कर लेते। आज हमारे पास एक या दो साझेदारिया थीं, लेकिन हमें मेरी या रासी की जरूरत थी और उनके दो बल्लेबाजों ने जो किया, उसे दोहराना था। उन्होंने वास्तव में हमें शुरू से ही दबाव में रखा।”

विज्ञापन

आगे टेम्बा ने बताया कि “जिस तरह से कीवी बल्लेबाजों ने बीच के ओवरों में खेला। उन्हें बधाई, उनके बल्लेबाजों, रचिन और विलियमसन और यहा तक कि आने वाले बल्लेबाजों, मिचेल और फिलिप्स को भी श्रेय दिया जाना चाहिए। हम 125/1 पर थे, हमें विपक्ष को वापसी करने का मौका नहीं देना था। हमें खेल में महत्वपूर्ण क्षणों का ध्यान रखना था।”

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने 50 रन से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 362 रन बनाए थे। कीवी टीम की तरफ से रचिन रवींद्र ने 108 और केन विलियमसन ने 102 रन बनाए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 312 रन ही बना पाई थी। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेविड मिलर ने नाबाद 100 रन बनाए थे। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मिचेल सेंटनर ने 3 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ