Champions Trophy 2025: स्टीव स्मिथ के बाद अब बांग्लादेश के इस दिग्गज ने वनडे फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ के वनडे फॉर्मेट से संन्यास के बाद अब एक और खिलाड़ी ने इस फॉर्मेट को अलविदा बोल दिया है।

Mushfiqur Rahim

Mushfiqur Rahim

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ के वनडे फॉर्मेट से संन्यास के बाद अब एक और खिलाड़ी ने इस फॉर्मेट को अलविदा बोल दिया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बुरी तरह से हार कर बाहर हो चुकी बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने अब वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मुशफिकुर रहीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी बांग्लादेश टीम का हिस्सा थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mushfiqur Rahim (@mushfiqurofficial)

चैंपियंस ट्रॉफी में रहीम बुरी तरह हुए थे फेल

मुशफिकुर रहीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश टीम का हिस्सा थे। जहां पर वो अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। टीम इंडिया के खिलाफ रहीम खाता भी नहीं खोल सके थे। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वो 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए थे। 37 वर्ष के मुशफिकुर रहीम लगातार वनडे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे। जिसके कारण ही अब उन्होंने ये बड़ा फैसला लिया है। सोशल मीडिया पर रहीम ने लिखा कि,

“ मैं आज वनडे फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। सब कुछ देने लिए अल्लाह का शुक्रिया। हालांकि हमारी उपलब्धियां वैश्विक स्तर पर सीमित हो सकती हैं, एक बात निश्चित है। जब भी मैंने अपने देश के लिए मैदान पर कदम रखा, मैंने समर्पण और ईमानदारी के साथ 100% से अधिक दिया। पिछले कुछ सप्ताह मेरे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहे हैं और मुझे एहसास हो गया है कि यही मेरी नियति है। अल्लाह कुरान में कहता है, वह जिसे चाहता है उसका सम्मान करता है और जिसे चाहता है उसका अपमान करता है। सर्वशक्तिमान अल्लाह हमें क्षमा करें और सभी को नेक ईमान प्रदान करें। अंत में मैं अपने परिवार, दोस्तों और अपने फैंस को गहराई से धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके लिए मैंने पिछले 19 वर्षों से क्रिकेट खेला है।”

वनडे फॉर्मेट में बांग्लादेश के लिए मैच विनर खिलाड़ी थे मुशफिकुर रहीम  

बांग्लादेश की क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा वनडे मैच मुशफिकुर रहीम ने ही खेला था। रहीम ने वनडे फॉर्मेट के 274 मुकाबलों की 256 पारियों में 36.42 की औसत से 7795 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 9 शतक और 49 अर्धशतक भी जड़े हैं। बतौर विकेटकीपर रहीम ने 243 कैच पकड़े थे। इसके अलावा 56 बार उन्होंने स्टंपिंग भी की थी। बदलाव के दौर से गुजर रही बांग्लादेश की टीम के लिए मुशफिकुर रहीम का संन्यास लेना बहुत बड़ा झटका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ