IND vs NZ Final: कुलदीप पर गिरेगी गाज? फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। कीवी टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को पटखनी देते हुए फाइनल का टिकट कटाया।

CT 2025 IND vs NZ

IND vs NZ Final: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी। साउथ अफ्रीका को दूसरे सेमीफाइनल में रौंदकर कीवी टीम ने खिताबी मुकाबले का टिकट कटा लिया है। ग्रुप स्टेज में रोहित की पलटन न्यूजीलैंड को एक बार पटखनी दी चुकी है। फाइनल मैच में कप्तान रोहित शर्मा टीम कॉम्बिनेशन से ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। रोहित और शुभमन पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे। वहीं, नंबर तीन पर किंग कोहली का बल्ला इस टूर्नामेंट में जमकर बोल रहा है।

श्रेयस अय्यर ने नंबर चार पर अपनी उपयोगिता साबित की है। बतौर विकेटकीपर केएल राहुल का प्रदर्शन दमदार रहा है। हार्दिक और अक्षर ने भी ऑलराउंडर के तौर पर अहम योगदान दिया है। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान रोहित कुलदीप यादव पर भरोसा कायम रखते हैं या फिर वॉशिंगटन सुंदर की प्लेइंग 11 में एंट्री होती है। कुलदीप चैंपियंस ट्रॉफी में बेअसर दिखाई दिए हैं। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी के हाथों में होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ