Champions Trophy 2025: इस बार पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट के जरिए लंबे समय बाद पाकिस्तान में किसी आईसीसी टूर्नामेंट की वापसी हो रही है। इस मेगा इवेंट का आयोजन 19 फरवरी से 9 मार्च तक होगा। पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगा, क्योंकि ऐसा करके वो भविष्य में आईसीसी से अन्य टूर्नामेंट की मेजबानी भी चाहेगा। भारत में पिछले साल हुए 50 ओवर के वनडे वर्ल्ड कप की भारी सफलता के बाद अब चैंपियंस ट्रॉफी की चर्चाएं भी जोरों पर हैं।
इस टूर्नामेंट के लिए आठ टीमें सफलतापूर्वक क्वालीफाई कर चुकी हैं। इसमें भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का नाम शामिल है। हालांकि कुछ ऐसी टीमें भी हैं, जो इस बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को मिस करेंगी। इसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड, आयरलैंड और जिम्बाब्वे का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें: Video: बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड लगभग तय, 15 खिलाड़ियों के नाम आए सामने
कहां-कहां होंगे मैच
चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच मुख्य रूप से तीन स्टेडियम में होंगे। इसमें कराची, रावलपिंडी और लाहौर के स्टेडियम शामिल हैं। हालांकि इनमें अभी सभी स्टेडियम अब तक तैयार नहीं हैं और इन स्टेडियमों में निर्माण कार्य जारी है।
क्या पाकिस्तान जाएगी टीम इंडिया?
टीम इंडिया के 2025 में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है। दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई आईसीसी से टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में आयोजित करने की मांग कर रहा है। बीसीसीआई चाहता है कि उसके मैच श्रीलंका या दुबई में आयोजित किए जाएं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
6 mins ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
10 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
25 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
48 mins agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
59 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines