India vs Sri Lanka Test Series: भारत और श्रीलंका के बीच अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई ने बुधवार (28 जुलाई) को 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की, जिसकी कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है. वहीं, केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है.
यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है और दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. वहीं, इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम एक और मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी. बीसीसीआई ने भी इसकी पुष्टि कर दी है और तारीख का ऐलान कर दिया है.
---विज्ञापन---
15 अगस्त से शुरू होगी भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज
भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो में होगा. यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2027 चक्र का हिस्सा है, जिसे जीतकर भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी.
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया श्रीलंका को उसी के घर में हराकर अहम अंक जुटाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, श्रीलंका की घरेलू परिस्थितियों में जीत दर्ज करना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं माना जाता. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है और सीरीज बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.
---विज्ञापन---
🚨 News 🚨#TeamIndia's squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
टीम ऐलान के साथ ही BCCI ने यह जानकारी भी दी है कि भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेलेगी. यह मुकाबला 10 अगस्त तक चलेगा. इस प्रैक्टिस मैच के जरिए खिलाड़ियों को श्रीलंका की स्थानीय परिस्थितियों यानी पिच और मौसम के अनुसार खुद को ढालने का मौका मिलेगा. साथ ही टीम प्रबंधन को भी प्लेइंग इलेवन तय करने में मदद मिलेगी.