कौन हैं मिस्ट्री स्पिनर सारांश जैन? जिन्हें अचानक मिला टीम इंडिया में मौका, घरेलू क्रिकेट में मचा चुके हैं तहलका!

Who is Saransh Jain: BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है. सारांश जैन को टीम में जगह मिली है. कई लोगों को उनके बारे में पता नहीं होगा. आइए जानते हैं कि सारांश कौन हैं और उनका कैसा रिकॉर्ड है.

Who is Saransh Jain:

कौन हैं सारांश जैन? (Image: ANI and AI Generated)

Who is Saransh Jain: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वाड का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है. अगस्त के मध्य में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा जैसे बड़े खिलाड़ी आखिर टेस्ट टीम में वापस आ गए हैं. उन दोनों के अलावा ऑलराउंडर सारांश जैन को भी स्क्वाड में जगह मिली है. वह अभी फैंस के लिए एक मिस्ट्री खिलाड़ी हैं. आइए जानते हैं कि सारांश कौन हैं और उनका घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड कैसा है.

विज्ञापन

कौन हैं सारांश जैन?

सारांश जैन का जन्म 31 मार्च 1993 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था. सारांश ने 2014 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और इसके बाद से वो मध्य प्रदेश के लिए लगातार घरेलू क्रिकेट खेलते आ रहे हैं. बता दें कि सारांश फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं. वो राइट आर्म ऑफ ब्रेक गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी का भी विकल्प प्रदान करते हैं.

विज्ञापन

कैसा है सारांश जैन का रिकॉर्ड?

सारांश जैन ने अब तक 54 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 188 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने 10 बार 5 विकेट हॉल लिया है और उनकी इकोनॉमी 3.01 की है. सारांश ने 54 मैचों की 85 पारियों में 31.75 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 2223 रन बनाए. अपने फर्स्ट क्लास करियर में सारांश के नाम 14 अर्धशतक और 2 शतक हैं. उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक प्रॉपर ऑलराउंडर माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- श्रीलंका दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जसप्रीत बुमराह-रवींद्र जडेजा की धमाकेदार वापसी

विज्ञापन

क्यों मिली टीम इंडिया में जगह?

वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के मुख्य ऑफ स्पिन ऑलराउंडर हैं. अभी सुंदर चोट से रिकवर कर रहे हैं और BCCI ने साफ कर दिया है कि वो श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. अगर वह फिट हुए, तभी दूसरे टेस्ट में खेल पाएंगे. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने उनकी ही तरह ऑफ स्पिन गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी को शामिल किया है.

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (c), केएल राहुल (vc), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL Test Series: बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड, ये 3 स्टार खिलाड़ी श्रीलंका दौरे से हुए बाहर, जानिए कारण

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ