हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ODI के बाद अब T20 की बारी… 26 दिनों में 10 टी20 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, देखें पूरा शेड्यूल

Team India Schedule: वनडे सीरीज खत्म होने के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से होगी. इस सीरीज के समाप्त होने के तुरंत बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. यहां देखिए पूरा शेड्यूल.

विज्ञापन
इमरान ताहिर ने चुनीं वर्ल्ड कप 2027 की 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमें (PIC Credit - ANI)

Team India Upcoming Schedule: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस की नजरें टी20 पर टिक गई हैं. भारत-वेस्टइंडीज टीमें अब 5 मैचों की टी20 सीरीज में आमने-सामने होंगी, जिसका आगाज 6 अक्टूबर से होगा. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज समाप्त होने के तुरंत बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर रवाना होगी, जहां भी दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. इस तरह टीम इंडिया सिर्फ 26 दिनों के भीतर 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी. तो चलिए एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के आगामी टी20 सीरीज के शेड्यूल पर.

26 दिनों में 10 टी20 मैच, टीम इंडिया की होगी कड़ी परीक्षा

टीम इंडिया के लिए अगले 26 दिन बेहद व्यस्त रहने वाले हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीतने वाली टीम इंडिया अब घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचौं की टी20 सीरीज खेलेगी. उसके बाद टीम न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर अपनी लय मजबूत करना चाहेगी, जबकि न्यूजीलैंड में तेज और उछाल वाली पिचों पर बल्लेबाजों की तकनीक की असली परीक्षा होगी.

विज्ञापन

वहीं, लगातार मुकाबलों और यात्राओं से भरे इस शे़ड्यूल में खिलाड़ियों की फिटनेस, वर्कलोड मैनेजमेंट और बेंच स्ट्रेंथ की भी कड़ी परीक्षा होगी. ऐसे में टीम मैनेजमेंट के सामने खिलाड़ियों के वर्कलोड सबसे बड़ी चुनौती होगी. क्या प्रमुख खिलाड़ियों को सभी 10 मुकाबलों में मैदान पर उतारा जाएगा या फिर उन्हें आराम देकर स्क्वॉड में रोटेशन अपनाया जाएगा? इस दौरान टीम की बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का भी अच्छा मौका मिलेगा.

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज भारत के ही अलग-अलग शहरों में खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा. इसके बाद दोनों टीमें रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में मुकाबले खेलेंगी.

विज्ञापन
मैचतारीखस्थानस्टेडियम
पहला टी206 अक्टूबर 2026लखनऊभारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम
दूसरा टी209 अक्टूबर 2026रांचीजेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स
तीसरा टी2011 अक्टूबर 2026इंदौरहोलकर स्टेडियम
चौथा टी2014 अक्टूबर 2026हैदराबादराजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
पांचवां टी2017 अक्टूबर 2026बेंगलुरुएम. चिन्नास्वामी स्टेडियम

ये भी पढ़ें- MS Dhoni की वजह से वेस्टइंडीज ने जीता तीसरा वनडे? ऐतिहासिक जीत के बाद शाई होप ने किया बड़ा खुलासा

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खत्म होने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी. इस 5 मैचों की टी20 सीरीज के सभी मुकाबले न्यूजीलैंड में खेले जाएंगे. सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च से होगी. इसके बाद मुकाबले वेलिंग्टन, ऑक्लैंड और हैमिल्टन में खेले जाएंगे.

विज्ञापन
मैचतारीखस्थानस्टेडियम
पहला टी2022 अक्टूबर 2026क्राइस्टचर्चहेगले ओवल
दूसरा टी2024 अक्टूबर 2026क्राइस्टचर्चहेगले ओवल
तीसरा टी2027 अक्टूबर 2026वेलिंग्टनस्काई स्टेडियम
चौथा टी2030 अक्टूबर 2026ऑक्लैंडईडन पार्क
पांचवां टी201 नवंबर 2026हैमिल्टनसेडन पार्क

ये भी पढ़ें- रोहित-विराट की जोड़ी अब 4 नवंबर को मैदान पर आएगी नजर, फैंस को करना होगा 1 महीने का इंतजार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola