MS Dhoni की वजह से वेस्टइंडीज ने जीता तीसरा वनडे? ऐतिहासिक जीत के बाद शाई होप ने किया बड़ा खुलासा

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की. 352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. मैच के बाद होप ने अपनी पारी और जीत का श्रेय एमएस धोनी को दिया.

MS Dhoni-Shai Hope

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने धोनी को दिया जीत का श्रेय (PIC Credit - X)

India vs West Indies, Shai Hope: टीम इंडिया को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. शुरुआत दो वनडे मुकाबलों में करारी हार के बाद वेस्टइंडीज पर क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन न्यू चंडीगढ़ में खेले गए तीसरे वनडे में विंडीज कप्तान शाई होप ने शानदार शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. होप के नाबाद 162 रनों की बेहतरीन पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 352 रनों का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

यह वेस्टइंडीज का वनडे में अब तक का सबसे बड़ा रन चेज रहा. वहीं, मैच के बाद होप ने अपनी पारी और टीम की ऐतिहासिक जीत का श्रेय पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी को दिया. उन्होंने बताया कि धोनी के गुरुमंत्र ने उन्हें इस रनचेज में उनकी काफी मदद की.

विज्ञापन

धोनी की सलाह से मिला जीत का मंत्र

352 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शाई होप ने 143 गेंदों पर 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 162 रनों की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई. यह सीरीज में उनका लगातार दूसरा शतक रहा. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मैच के बाद होप ने बताया कि धोनी की सलाह ने उन्हें इस रन चेज में काफी मदद की.

होप ने कहा, “हम सीरीज को शानदार तरीके से खत्म करना चाहते थे, इसलिए मुझे खुशी है कि आज टीम ने जीत हासिल की. मेरी महान खिलाड़ी एमएस धोनी से बात हुई थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि आपके पास हमेशा उससे ज्यादा समय होता है जितना आप सोचते हैं. इसलिए इसलिए मैंने अंतिम परिणाम पर ज्यादा ध्यान न देने की कोशिश की. मैंने पूरी प्रक्रिया पर ध्यान दिया, खेल को जितना हो सके समझने और चेज को टुकड़ों में हासिल करने की कोशिश की. मुझे पता था कि भारत को पेनल्टी के चक्कर में फील्डर अंदर लाने होंगे इसलिए मैंने धैर्य बनाए रखा.”

विज्ञापन

‘पिछले 2-3 साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं‘

शाई होप ने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में वेस्टइंडीज की टीम ने अच्छा क्रिकेट खेला है. बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं और टीम के लिए यह सकारात्मक संकेत है. उन्होंने कहा कि, “भारत में पिचें आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती हैं, इसलिए यहां अपनी स्किल्स का सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है और गलती की गुंजाइश काफी कम रहती है.” होप के मुताबिक, बल्लेबाजी के मोर्चे पर टीम ने इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि गेंदबाजी के नजरिए से वेस्टइंडीज को काफी कुछ सीखने को मिला है.

विज्ञापन

शाई होप ने भारत के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

इस सेंचुरी के साथ शाई होप ने भारत के खिलाफ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. होप भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा 5 शतक लगाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने भारत के खिलाफ 4 शतक लगाए थे. इसके अलावा, होप नाबाद 162 रनों के साथ भारत के खिलाफ वनडे में रन चेज करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम था, जिन्होंने साल 2009 में भारत के खिलाफ राजकोट वनडे मैच में रन चेज के दौरान 160 रनों की पारी खेली थी.

वनडे में रन चेज में भारतीय टीम के खिलाफ सबसे बड़ी पारी

शाई होप (वेस्टइंडीज) – 162 रन नाबाद (न्यू चंडीगढ़, साल 2026)
तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका) – 160 रन (राजकोट, साल 2009)
एंड्रयू स्ट्रॉस (इंग्लैंड) – 158 रन (बेंगलुरु, साल 2011)
सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 151 रन नाबाद (साल 1997)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ