India vs West Indies ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम भारत का दौरा करेगी. इस वनडे सीरीज में एक बार फिर टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा एक्शन में नजर आ सकते हैं. 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होगी. इसी बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा, इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.
वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया ऐलान?
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 16 सितंबर को हो सकता है. भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर इस दिन बैठक करेंगे और टीम की घोषणा करेंगे. इस सीरीज के लिए टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी जा सकती है. हालांकि, इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
इस टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है. चयनकर्ता ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं जो पिछले कुछ समय से टीम से बाहर चल रहे हैं. दरअसल, इस वनडे सीरीज के दौरान टीम इंडिया के कई अहम खिलाड़ी एशियन गेम्स 2026 में व्यस्त होंगे और ऐसे में टीम से बाहर चल रहे कई खिलाड़ियों की किस्मत चमक सकती है.
इन खिलाड़ियों की हो सकती है वापसी
जापान में 17 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 का आगाज होगा, जो 3 अक्टूबर तक चलेगा. वहीं, भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेली जानी है. ऐसे में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी वनडे सीरीज के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों की टीम में वापसी हो सकती है. सिराज को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है.
वहीं, टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर भी एशियन गेम्स में व्यस्त होंगे. ऐसे में उनकी जगह केएल राहुल को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. इनके अलावा, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी हो सकती है, जो पिछले कुछ समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान टीम से बाहर निकाले जाने के बाद सलमान आगा ने जड़ दिया तिहरा शतक, आलोचकों को दिया करार जवाब
भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर को होगा. सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में और तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे.
- 27 सितंबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच
- 30 सितंबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच
- 3 अक्टूबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच
ये भी पढ़ें- ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के खिलाफ सूपड़ा साफ होने के बाद पाकिस्तान को हुआ नुकसान
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
22 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
40 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines