ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, इंग्लैंड के खिलाफ सूपड़ा साफ होने के बाद पाकिस्तान को हुआ नुकसान

ICC Test Team Rankings: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 से करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है. ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को एक स्थान का नुकसान हुआ है और टीम 9वें स्थान पर पहुंच गई है.

Pakistan Cricket Team (PIC Credit -AI)

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान की 9वें नंबर पर पहुंची (PIC Credit -AI)

ICC Test Team Rankings: पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. इस सीरीज में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बेहद निराशजनक रहा और मेजबान टीम ने सूपड़ा साफ कर दिया. लॉर्ड्स टेस्ट में हार के बाद पाकिस्तान की टीम ने तीसरे टेस्ट के लिए 7 बड़े बदलाव किए थे, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान को जीत नसीब नहीं हुई है.

विज्ञापन

वहीं, लगातार तीन टेस्ट मैचों में करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है. पाकिस्तान को आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है और टीम 9वें नंबर पर खिसक गई है.

विज्ञापन

ICC टेस्ट रैंकिंग में पाकिस्तान को हुआ नुकसान

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी ने नई टेस्ट टीम रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम 8वें स्थान पर थी और उसके खाते में 75 रेंटिंग अंक थे. लेकिन लगातार तीन हार के बाद पाकिस्तान को टेस्ट रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है.

पाकिस्तान की टीम अब 8वें से 9वें स्थान पर पहुंच गई है और उसके खाते में कुल 71 रेटिंग अंक हो गए हैं. उनके बाद सिर्फ जिम्बाब्वे की टीम है, जो 17 रेटिंग अंक के साथ सबसे नीचे 10वें नंबर पर मौजूद है. वहीं, इंग्लैंड की टीम 5वें स्थान पर बरकरार हैं और उसके रेटिंग अंक में सुधार हुआ है. सीरीज के शुरू होने से पहले इंग्लैंड के कुल 99 रेटिंग अंक थे, लेकिन अब 102 हो गए हैं.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर, टीम इंडिया चौथे नंबर पर मौजूद

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम टॉप पर काबिज है. ऑस्ट्रेलिया के खाते में कुल 126 रेटिंग अंक हैं. इसके बाद दूसरे स्थान पर 119 रेटिंग अंकों के साथ साउथ अफ्रीका की टीम और तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम 106 रेटिंग अंकों के साथ मौजूद हैं. वहीं, टीम इंडिया चौथे नंबर पर मौजूद है, जिसके खाते में कुल 105 रेटिंग अंक हैं. इसके बाद इंग्लैंड 5वें स्थान पर, जबकि छठे स्थान पर 78 रेटिंग अंक के साथ बांग्लादेश की टीम है. वहीं, श्रीलंकाई टीम 75 रेटिंग अंक के साथ 7वें स्थान पर और 8वें स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम 74 रेटिंग अंक के साथ मौजूद है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका का स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर, टीम की बढ़ गई मुश्किलें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ