IND vs SA: सेंचुरियन में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, छह साल पुरानी गलती दोहराने से बचना चाहेंगे कप्तान सूर्यकुमार

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी-20 मैच सेंचुरियन में खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जीत को भारत के जबड़े से छीन लिया था। ऐसे में टीम इंडिया की निगाहें जोरदार कमबैक पर होंगी।

Untitled design - 2024-11-13T110002.210

IND vs SA

IND vs SA 3rd T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाना है। पहले टी-20 में मिली धमाकेदार जीत के बाद सूर्यकुमार एंड कंपनी को दूसरे मैच में हार का मुंह देखना पड़ा था। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे टीम इंडिया के बैटर्स ने आसानी से घुटने टेक दिए थे। हालांकि, तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम की निगाहें जोरदार कमबैक पर होगी। वहीं, दूसरी ओर प्रोटियाज टीम अपने पिछले मैच का दमदार प्रदर्शन सेंचुरियन में भी दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

विज्ञापन

कैसा है सेंचुरियन में भारत का रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने सेंचुरियन के मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला है। दोनों टीमों के बीच यह मैच साल 2018 में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 188 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। टीम की ओर से मनीष पांडे ने 48 गेंदों पर 79 रन की दमदार पारी खेली थी, जबकि एमएस धोनी ने महज 28 गेंदों पर 52 रन टोके थे। हालांकि, साउथ अफ्रीका ने 189 रन के लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर लिया था। प्रोटियाज टीम की ओर से हेनरिक क्लासन ने विस्फोटक अंदाज में बैटिंग करते हुए 30 गेंदों पर 69 रन की धांसू पारी खेली थी, जबकि पॉल डुमिनी ने 64 रन का योगदान दिया था। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में आसानी से 6 विकेट से बाजी मारी थी।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका को रास नहीं आता है सेंचुरियन

साउथ अफ्रीका को भी सेंचुरियन का सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कुछ खास रास नहीं आता है। टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 14 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को सिर्फ 6 ही मैचों में जीत हाथ लगी है। वहीं, 8 मैचों में मेजबान टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। हालांकि, इस मैदान पर खेले गए आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने जमकर धमाल मचाया था। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए प्रोटियाज टीम ने 259 रन के लक्ष्य को चेज कर डाला था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ