IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? डरा रहे हैं आंकड़े

IND vs SA Head To Head: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेले जाने वाली है. हालांकि साउथ अफ्रीका का वनडे में रिकॉर्ड काफी दमदार रहा है. वनडे में अफ्रीका टीम इंडिया से काफी आगे है. आइए एक नजर डालते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे आंकड़े पर. हालांकि भारत टी-20 में साउथ अफ्रीका से काफी आगे है.

cricket News - 2025-11-25T215556.844

IND vs SA Head To Head: भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में खराब प्रदर्शन किया है. कोलकाता में खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा दूसरे मैच में भी टीम इंडिया की हालत पतली है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेले जाएगी, जिसका आगाज 30 नवंबर से होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का वनडे में कैसा रिकॉर्ड रहा है? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

कैसा है भारत का रिकॉर्ड?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का रिकॉर्ड निराशाजनक रहा है. साउथ अफ्रीका भारत से आगे है. अब तक दोनों देशों के बीच 94 मैच खेले गए हैं. इस दौरान साउथ अफ्रीका ने 51 मैच जीते हैं, जबकि भारत ने 40 मैच में बाजी मारी है. वहीं 3 मैच रद्द हुए हैं. आंकड़े में साउथ अफ्रीका काफी आगे है.

विज्ञापन

टी-20 में कौन आगे?

टी-20 की बात करें तो इसमें भारतीय टीम काफी आगे है और साउथ अफ्रीका काफी पीछे. दोनों देशों के बीच 31 टी-20 मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि साउथ अफ्रीका ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं 1 मुकाबला रद्द हुआ है.

30 नवंबर को पहला मैच

3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में 30 नवंबर को खेले जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा. वहीं तीसरा मुकाबला 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेले जाएगा.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ