IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन? 7 खिलाड़ियों पर लटकी तलवार

IND vs ENG: पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है।

Cricket (10)
विज्ञापन

IND vs ENG: भारतीय टीम, इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आईपीएल 2025 के बाद रवाना होगी। बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है। शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय टीम पहली बार हिस्सा लेगी। पहले टेस्ट मैच के लिए 7 खिलाड़ियों का पत्ता साफ हो सकता है। भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है। आइए डालते हैं एक नजर।

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल भारत के लिए सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं। गिल का साथ जायसवाल भी दे सकते हैं। गिल ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत बतौर सलामी बल्लेबाज के ही रूप में की थी। लेकिन साल 2023 में उन्होंने नंबर 3 पर खेलने का फैसला किया था। हालांकि अब रोहित शर्मा के संन्यास के बाद गिल सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल भारत के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

Advertisment

मिडिल ऑर्डर में ये नाम शामिल

केएल राहुल नंबर 3 पर मोर्चा संभाल सकते हैं। जबकि नंबर 4 पर साई सुदर्शन को मौका मिलने की उम्मीद है। साई लगातार भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लोअर मिडिल ऑर्डर में नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को मौका मिलने की उम्मीद है।

गेंदबाजी विभाग पर एक नजर

स्पिन डिपार्टमेंट का जिम्मा रविंद्र जडेजा संभाल सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग में शार्दुल ठाकुर, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह संभाल सकते हैं।

इसके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर और आकाशदीप को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है।

विज्ञापन

पहले मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ