IND vs ENG: तीसरे टी-20 में बदल सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, ध्रुव जुरेल पर लटकी तलवार

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला 28 जनवरी को खेला जाएगा। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है।

Team India (40)
विज्ञापन

India vs England: भारतीय टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेल रही है। अब तक खेले गए 2 मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार रहा है। मेन इन ब्लू ने दोनों ही मुकाबले को अपने नाम करते ही सीरीज पर 2-0 की बढ़त बना ली है। तीसरा मैच 28 जनवरी को सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन बदल सकती है।

ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी

सलामी जोड़ी के रूप में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन नजर आ सकते हैं। संजू और अभिषेक शर्मा ने पहले टी-20 मैच में शानादार बल्लेबाजी की थी। हालांकि दूसरे टी-20 मैच में दोनों बल्लेबाजों का जलवा देखने को नहीं मिला। अभिषेक ने 6 गेंदों में 12 रन बनाए। इसके अलावा संजू ने 12 गेंदों में 1 रन बनाए थे।

Advertisment

मध्यक्रम में हो सकता है बदलाव

तीसरे टी-20 मैच के लिए मध्यक्रम में तिलक वर्मा नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी कर सकते हैं। तिलक ने दूसरे मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंदों में 72 रनों की शानादार पारी खेली थी। इसके अलावा सूर्या 12 रनों पर आउट हो गए थे। नंबर 5 से ध्रुव जुरेल का पत्ता साफ हो सकता है। क्योंकि इस खिलाड़ी ने दूसरे मैच में केवल 4 रन बनाए थे।

उनकी जगह पर रमनदीप को मौका मिलने की उम्मीद है। वहीं रमनदीप के अलावा लोअर मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुदंर और अक्षर पटेल को मौका मिल सकता है।

ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग

स्पिन गेंदबाजी विभाग में वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई मोर्चा संभाल सकते हैं। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती भी अहम रोल में नजर आ सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह संभाल सकते हैं।

विज्ञापन

तीसरे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रमनदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ