---विज्ञापन---

Video: ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11, यहां देखें पूरी डिटेल्स

IND vs SL Team India Playing 11: श्रीलंका दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होने वाली है। टीम का स्क्वॉड सामने आने के बाद अब बड़ा सवाल ये है कि आखिर पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी?

team india
---विज्ञापन---

IND vs SL Team India Playing 11: श्रीलंका दौरे के लिए बीसीसीआई पहले ही टीम इंडिया का ऐलान कर चुकी है। जहां वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वनडे सीरीज में विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई देंगे। इस दौरे से नए हेड कोच गौतम गंभीर भी अपने कार्यकाल की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से होने वाली है।

ऐसे में टी20 सीरीज में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कुछ इस प्रकार हो सकती है। पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल के साथ यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा ऋषभ पंत नंबर तीन और सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। गेंदबाजी में रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी दिख सकते हैं।

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें पूरी जानकारी….

ये भी पढ़ें:- Video: सूर्यकुमार यादव का लाइफस्टाइल देख रह जाएंगे दंग, देखें कितने करोड़ के मालिक हैं टी20 टीम के कप्तान

---विज्ञापन---
First published on: Jul 21, 2024 03:22 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola