IND vs ENG: ‘Stupid’ से लेकर ‘Superb’ तक का सफर, आलोचक से ऋषभ पंत के फैन बने सुनील गावस्कर

IND vs ENG: ऋषभ पंत ने बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया था। जिसको देखकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर अपना गुस्सा नहीं रोक सके और पंत पर भड़क गए। अब इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करके ऋषभ पंत ने गावस्कर को अपनी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है।

Rishabh Pant and Sunil Gavaskar

Rishabh Pant and Sunil Gavaskar

IND vs ENG: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। जहां पर स्टार बल्लेबाज बुरी तरह से फेल हो रहे थे और सब विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से उम्मीद लगा रहे थे। उस समय पंत ने बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया था। जिसको देखकर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर अपना गुस्सा नहीं रोक सके और पंत पर भड़क गए। अब इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करके ऋषभ पंत ने गावस्कर को अपनी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन

ऋषभ पंत पर भड़के थे सुनील गावस्कर 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत 28 रन बनाकर सेट नजर आ रहे थे। उस समय सभी को उम्मीद थी कि पंत एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 28 रनों के स्कोर पर ऋषभ पंत बेहद खराब शॉट खेलकर अपना विकेट फेंक देते हैं। जिसको देखकर उस समय कमेंट्री पैनल में बैठे दिग्गज सुनील गावस्कर ने कहा था, ‘बेवकूफ! बेवकूफ! बेवकूफ! उसे उस (भारत के) ड्रेसिंग रूम में नहीं जाना चाहिए। उसे दूसरे ड्रेसिंग रूम में जाना चाहिए!’ आज जब इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत ने बेहद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके शतक जड़ा तो सुनील गावस्कर ने पंत की तारीफ करते हुए कहा, ‘शानदार! शानदार! शानदार!’

विज्ञापन

मुश्किल दौर से निकल कर आए पंत

आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत को 27 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने खरीदा था। जहां पर पंत बतौर बल्लेबाज और कप्तान बुरी तरह से फेल हो गए। जिसके कारण उन्हें पूरे 2 महीने जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा। सीजन के आखिरी मुकाबले में पंत ने शतक जड़ा था। उसी फॉर्म को उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी जारी रखा है। खबर लिखे जाने तक ऋषभ पंत 171 गेंदों में 131 रन बनाकर खेल रहे हैं। जिसमें 12 चौके और 6 छक्के भी शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ