Team India New Head Coach: भारतीय टीम के अगले हेड कोच कौन होंगे, यह सस्पेंस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के समापन के साथ ही भारतीय टीम के वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी कार्यकाल खत्म हो जाएगा। ऐसे में बड़ा सवाल है कि टीम इंडिया के अगले हेड कोच कौन होंगे। बीते दिन रिपोर्ट सामने आई थी कि भारतीय टीम के अगले हेड कोच गौतम गंभीर को बनाया जाएगा। बीसीसीआई और गौतम गंभीर के बीच डील तय हो गई है। गंभीर ने हेड कोच बनने के लिए जो शर्तें रखी थी, वह बीसीसीआई ने मान ली है। लेकिन अब भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर ने जो बयान दिया है, इससे आप भी हैरान हो जाएंगे।
ये भी पढे़ं:- WCL: युवराज सिंह, क्रिस गेल, ब्रेट ली…मैदान में दिखेगा दिग्गजों का जलवा, इंग्लैंड ने जारी किया स्क्वाड
शाहरुख ने गंभीर को दिया था ब्लैंक चेक
गौतम गंभीर फिलहाल कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच हैं। कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने गौतम गंभीर को ब्लैंक चेक दिया था, ताकि वह केकेआर के हेड कोच बने रह सके। गौतम गंभीर ने केकेआर को 3 ट्रॉफी दिलाई है। उन्होंने पहली ट्रॉफी अपनी कप्तानी में साल 2012 में दिलाई थी, उन्होंने दूसरी ट्रॉफी आईपीएल 2014 में दिलाई थी। अब आईपीएल 2024 में गौतम गंभीर ने बतौर मेंटर केकेआर के साथ जुड़कर अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाई है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि केकेआर के लिए गौतम गंभीर कितने महत्वपूर्ण फैक्टर हैं। बावजूद इसके रिपोर्ट सामने आई थी कि गौतम गंभीर केकेआर छोड़कर टीम इंडिया के हेड कोच बनने के लिए तैयार हैं। लेकिन अब गौतम गंभीर ने खुद इस पर बड़ा बयान दे दिया है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: IND vs PAK मैच पर खतरे की आशंका! न्यूयॉर्क में बढ़ाई गई सुरक्षा
गंभीर ने केकेआर को लेकर क्या कहा
गौतम गंभीर ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में कहा कि केकेआर अभी तक 3 ट्रॉफी ही जीत पाई है। केकेआर अभी भी नंबर वन फ्रेंचाइजी नहीं बन पाई है। मेरी कोशिश होगी कि मैं केकेआर को आईपीएल की नंबर वन फ्रेंचाइजी बना सकूं, इसके लिए हमें 3 और ट्रॉफी की जरूरत पड़ेगी। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के पास 5-5 ट्रॉफी है, इसलिए अभी केकेआर को 3 और ट्रॉफी चाहिए ताकि 6 ट्रॉफी के साथ नंबर वन फ्रेंचाइजी बन सके, इससे बेहतर कुछ नहीं होगा। आईपीएल में सभी टीमें एक से बढ़कर एक है, इसलिए आप किसी को भी हल्के में नहीं ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- रितिका सजदेह के बाद राहुल तेवतिया का पोस्ट वायरल, पाकिस्तान में हिंदुओं के हालातों पर बयां किया दर्द
हेड कोच पर सस्पेंस बरकरार
अब गंभीर का यह बयान खूब सुर्खियों में है। फैंस के मन में सवाल उठने लगे हैं कि गंभीर अगर केकेआर को 3 और ट्रॉफी जिताने का सपना देख रहे हैं, इसका सीधा अर्थ है कि वह केकेआर के साथ जुड़े रहना चाहते हैं। फिर वह टीम इंडिया के अगले हेड कोच कैसे बन सकते हैं। गंभीर के इस बयान ने फिर से सस्पेंस की आग में घी डालने का काम किया है। फैंस के मन में फिर से अगले हेड कोच को लेकर सस्पेंस बढ़ने लगे हैं। हालांकि गंभीर टीम इंडिया के अगले हेड कोच होंगे या फिर नहीं, उन्होंने इस पर बयान नहीं दिया है। ऐसे में देखने वाली बात होगी भारतीय टीम के अगले हेड कोच आखिर कौन होंगे।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines