हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टीम इंडिया का साथ छोड़ने के 24 घंटे बाद ही रयान टेन डोशेट का हुआ 'प्रमोशन', अब संभालेंगे गौतम गंभीर से भी बड़ा पद

Ryan ten Doeschate: टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच का पद छोड़ने के 24 घंटे बाद ही रेयान टेन डोशेट को एक नई जिम्मेदारी मिल गई है. रेयान रेयान को नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स का ‘हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटजी’ बनाया गया है.

विज्ञापन
Gautam Gambhir and Ryan ten Doeschate (PIC Credit -AI)

Ryan ten Doeschate Joins KKR: रयान टेन डोशेट ने मंगलवार, 28 जुलाई को आधिकारिक रूप से टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच पद से इस्तीफा दे दिया था. इसके 24 घंटे बाद ही उन्हें नई जॉब मिल गई है. रयान की कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर फैमिली में वापसी हुई है. हालांकि, इस बार उन्हें कोचिंग से भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. रयान टेन डोशेट को नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स का ‘हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटजी’ बनाया गया है. वह अब आईपीएल में KKR के अलावा, दुनिया में मौजूद नाइट राइडर्स की सभी टीमों के लिए रणनीति तैयार करना, टैलेंट खोजना और भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे.

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के ‘हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटजी’ बने रयान टेन डोशेट

नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स ने बुधवार, 29 जुलाई को आधिकारिक रूप से घोषणा करते हुए बताया कि रेयान टेन डोशेट को ‘हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटजी’ नियुक्त किया गया है. 45 साल के रेयान अब केकेआर फैमिली में ग्लोबल फ्रेंचाइजी में क्रिकेट स्ट्रेटेजी, टैलेंट एक्विजिशन और डेवलपमेंट की देखरेख करेंगे. नई भूमिका में वह सिर्फ एक टीम नहीं, बल्कि नाइट राइडर्स के वर्ल्ड क्रिकेट नेटवर्क, स्काउटिंग, प्लेयर रिक्रूटमेंट, स्क्वॉड प्लानिंग और परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन के लिए स्ट्रेटेजिक डायरेक्शन की जिम्मेदारी निभाएंगे.

इसके अलावा, वे सभी नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी में एक जैसी क्रिकेटिंग फिलॉसफी और अप्रोच बनाने में मदद करने के लिए कोचिंग टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे. यानी वह CPL में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स और MLC में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के असिस्टेंट कोच के तौर पर भी काम करेंगे.

विज्ञापन

KKR से है पुराना नाता

रयान टेन डोशेट का नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी से काफी पुराना रिश्ता है. वह साल 2011 में बतौर खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़े थे. वह 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीतने वाली कोलकाता टीम का हिस्सा थे. इसके बाद, वे साल 2022 में केकेआर के कोचिंग स्टाफ से जुड़े और 2024 में फ्रेंचाइजी की तीसरी खिताबी जीत के दौरान सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा रहे.

ये भी पढ़ें- कुलदीप-सिराज IN, बुमराह-जुरेल OUT! अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग 11

टीम इंडिया के साथ कैसा रहा सफर?

रयान टेन डोशेट जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया ते असिस्टेंट कोच बने थे. उनके कार्यकाल में भारत ने 2025 एशिया कप जीता और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी. हालांकि, इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से सीरीज हार का सामना करना पड़ा, जबकि साउथ अफ्रीका अफ्रीका से 0-2 से हार मिली और ऑस्ट्रेलिया में 2025-26 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी हार झेलनी पड़ी.

विज्ञापन

क्यों छोड़ा टीम इंडिया का साथ?

रयान टेन डोशेट का भारतीय टीम के साथ कॉन्ट्रैक्ट जून में समाप्त हो गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI उन्हें 2027 तक टीम इंडिया के साथ बनाए रखना चाहती थी, लेकिन रयान पारिवारिक कारणों के कारण स्वीकार नहीं किया. उन्हें भारतीय टीम की लंबी यात्राओं के कारण लंदन में रहने वाले अपने छोटे बच्चों और परिवार से दूर रहना पड़ता था.

ये भी पढ़ें- CWG 2026: इस दिन इतिहास रचने उतरेंगे गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा, नोट कर लें टाइम और तारीख

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola