IND vs SL: कुलदीप-सिराज IN, बुमराह-जुरेल OUT! अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट के लिए चुनी भारत की प्लेइंग 11

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है. सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा. इससे पहले भारत के दिग्गज ऑफ स्पिनर ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है.

India Test Team (PIC Credit - AI)
1 / 7
टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी India Test Team (PIC Credit - AI)

India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉले में खेला जाएगा. इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है.  

विज्ञापन

अश्विन ने अपनी प्लेइंग 11 में चुने 4 स्पिनर्स

अश्विन ने अपनी प्लेइंग 11 में चुने 4 स्पिनर्स2 / 7

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर शो 'एश की बात' पर श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टेस्ट टीम का विश्लेषण किया. इस दौरान उन्होंने एक खास कॉम्बिनेशन बनाते हुए भारत की प्लेइंग 11 भी बताया. अश्विन ने अपनी टीम में 4 स्पिनर्स को चुना है. श्रीलंका की पिचों पर स्पिन गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है. ऐसे में अश्विन ने रविंद्र जडेजा, माथव सुथार और कुलदीप यावद के साथ-साथ पहली टीम में चुने गए सारांश जैन को भी अपनी टीम में शामिल किया है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

'जसप्रीत बुमराह मिलना चाहिए आराम'

'जसप्रीत बुमराह मिलना चाहिए आराम'3 / 7

गॉले की स्पिन फ्रेंडली पिच को देखते हुए अश्विन ने अपनी प्लेइंग 11 में सिर्फ दो तेज गेंदबाजों को रखा है. हालांकि, अश्विन का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को पहले टेस्ट में आराम देना चाहिए. ऐसे मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा पहले मैच में तेज आक्रमण की अगुवाई कर सकते हैं. अगर बुमराह को आराम मिलता है तो गुरनूर बरार को भी टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है. (PIC Credit -AI)

ध्रुव जुरेल को नहीं दी जगह

ध्रुव जुरेल को नहीं दी जगह4 / 7

अश्विन ने आगे कहा कि रविंद्र जडेजा नंबर-5 या 6 पर खेल सकते हैं. उन्होंने कहा कि जडेजा गेंदबाजी के साथ-साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. वहीं, पर मानव सुथार और कुलदीप यादव को भी खिलाना चाहिए. अश्विन ने अपनी प्लेइंग 11 में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को नहीं चुना है. उन्होंने विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को अपनी टीम में शामिल किया है. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल करेंगे ओपनिंग

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल करेंगे ओपनिंग5 / 7

अश्विन ने अपनी प्लेइंग 11 में ओपनिंग जोड़ी के रूप में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को चुना है. इसके बाद उन्होंने तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल या साई सुदर्शन को खिलाने की बात कही है. वहीं, चौथे नंबर पर कप्तान शुभमन गिल और 5वें नंबर पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं.

अश्विन ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

अश्विन ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 116 / 7

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल/साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, सारांश जैन, मानव सुतार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार/जसप्रीत बुमराह/प्रसिद्ध कृष्णा. (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड7 / 7

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन. (PIC Credit -AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन