हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत

India vs Sri Lanka: टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के फाइनल में एंट्री कर ली है. भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. अब भारतीय टीम गोल्ड मेडल के लिए 3 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी.

विज्ञापन
टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री (PIC Credit -PTI)

Asian Games 2026, India vs Sri Lanka: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 124 रनों से करारी मात देकर फाइनल का टिकट कटाया है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 170 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में ही महज 45 रन ढेर हो गई है. अब फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए भारत की भिड़ंत पाकिस्तान से होगी.

ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाई तबाही

इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ 12 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया. अभिषेक शर्मा 3 गेंदों पर सिर्फ 7 रन बनाकर जल्द ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद संजू सैमसन भी 9 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी एक छोर से रन बरसाते रहे. लेकिन वो भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिके नहीं रहे और 21 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल थे.

वैभव के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी 13 गेंदों पर 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, 5वें नंबर पर बैटिंगकरने उतरे ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर नाबाद 80 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 5 छक्के जड़े. ईशान की इस शानदार पारी के दम पर भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, श्रीलंका की ओर से कप्तान सहान अराचिगे और थारिंडु रत्नायके ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि वानूजा साहन, लसिथ क्रूसपुल और नुवानिदु फर्नांडो को 1-1 विकेट मिला.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने गेंद से बरपाया कहर

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम का खाता खुलने से पहले ही दो विकेट गिर गए. श्रीलंका की पारी शुरू होने से पहले ही लड़खड़ा गई और मात्र 2 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए. सिनेथ जयवर्धना, लसिथ क्रूसपुल और सोहन डी लिवेरा बिना खाता खोले आउट हुए. विकेटों का सिलसिला यहीं नहीं रुका और 18 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई.

श्रीलंका की ओर से नुवानिदु फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 11 गेंदों में 15 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा श्रीलंका का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका. कप्तान सहन अरच्चिगे ने 8 गेंदों पर 9 रन बनाए. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- गुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास

गोल्ड के लिए पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

अब टीम इंडिया गोल्ड मेडल के लिए फाइनल में 3 अक्टूबर को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से भिड़ेगी. पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 13 ओवर में 111 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 11.3 ओवर में ही 112 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. अब गोल्ड के लिए भारत-पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola