Team India: बैक टू बैक T20 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम इंडिया का हाल इन दिनों बेहद खराब नजर आ रहा है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद मैदान पर उतरी भारतीय टीम लगातार दो सीरीज हार चुकी है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम को पिछले 6 मैचों में से 5 में हार झेलनी पड़ी है. लगातार हार के बाद अब टीम इंडिया के ओलंपिक से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है. खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम के ओलंपिक में डायरेक्ट क्वालिफिकेशन को लेकर टेंशन बढ़ गई है.
टीम इंडिया के ओलंपिक में डायरेक्ट एंट्री पर खतरा?
दरअसल, लॉस एंजेलिस में होने वाले 2028 ओलंपिक में 128 साल के बाद क्रिकेट की वापसी होने जा रही है, जिसमें टी20 फॉर्मेट में क्रिकेट इवेंट होगा. आईसीसी ने ओलंपिक के लिए क्वालिफिकेशन का फॉर्मेट का ऐलान भी कर दिया है. ओलंपिक में उन टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी, जो अपने-अपने महाद्वीप से टॉप रैंकिंग पर मौजूद रहेंगी. यानी आईसीसी टी20I रैंकिंग में टॉप पर रहने वाली एशिया, अफ्रीका, यूरोप और ओशिनिया की एक-एक टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिलेगी.
ओलंपिक में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें हर एक महाद्वीप से एक-एक टीम होंगी. इसके अलावा, एक मेजबान देश और एक टीम आईसीसी ओलंपिक क्वालीफायर्स से तय होंगी. फिलहाल टीम इंडिया आईसीसी टी20I रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज है और वह एशिया में भी नंबर-1 टीम है. लेकिन हालिया प्रदर्शन से टीम की स्थिति कमजोर होती नजर आ रही है और उससे नंबर-1 की कुर्सी भी छिन सकती है. ऐसे में भारत के डायरेक्ट ओलंपिक टिकट पर खतरा मंडराने लगा है.
पाकिस्तान को मिल सकता है मौका!
ICC टी20I रैंकिंग में नंबर-1 पर मौजूद टीम इंडिया के खाते में फिलहाल 269 रेटिंग पॉइंट्स हैं. लेकिन अगर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5वां और आखिरी टी20 मैच भी हार जाती है तो वह रैंकिंग में दूसरे नंबर पर फिसल सकती है. वहीं, पाकिस्तान की टीम इस समय 240 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर मौजूद हैं. ऐसे में अगर टीम इंडिया अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं लाती है और पाकिस्तान साल 2026 के अंत में बेहतर कर भारत से आगे निकल जाती हैं, तो इस स्थिति में वह एशिया की नंबर-1 टीम बन सकती है और उसे ओलंपिक 2028 का डायरेक्ट टिकट भी मिल सकता है.
बता दें कि, ओलंपिक क्वालिफिकेशन के लिए 31 दिसंबर 2026 को कट ऑफ टाइम तक की गई है. इस समय तक आईसीसी टी20I में टॉप रैंक वाली टीम ही ओलंपिक में हिस्सा लेगी.
ये भी पढ़ें- एक और बड़ी सीरीज की तैयारी में BCCI! युवा खिलाड़ियों की चमक सकती है किस्मत
भारत के अभी इस साल 4 टी20 सीरीज हैं बाकी
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद टीम इंडिया इस साल के अंत तक 4 टी20 सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी, जहां टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. इसके बाद टीम घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. फिर अक्टूबर-नवंबर में भारतीय टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगी.
इसके बाद दिसंबर में टीम श्रीलंका के खिलाफ घर पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया को अगर ओलंपिक में डायरेक्ट एंट्री चाहिए तो उसे हर हाल में अपना प्रदर्शन सुधारना होगा और जीत दर्ज टी20I रैंकिंग में अपनी स्थिति मजूबत करनी होगी.
ये भी पढ़ें- IND vs ENG: बैक टू बैक सीरीज हारने के बाद एक्शन के मोड में BCCI! गौतम गंभीर पर गिर सकती है गाज
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
28 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
1 hr agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का छठा विकेट गिरा, नीतिश रेड्डी 21 रन बनाकर लौटे पवेलियन
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
2 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines