IND vs ENG: बैक टू बैक सीरीज हारने के बाद एक्शन के मोड में BCCI! गौतम गंभीर पर गिर सकती है गाज

IND vs ENG: टीम इंडिया सिर्फ 3 महीने पहले ही आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीती थी. जिसके बाद अब वहीं भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों से ही बुरी तरह से सीरीज हार गई है. जिसके बाद अब फैंस सीधे बीसीसीआई से ही सवाल पूछ रहे हैं.

Team India (Image generated by AI)
1 / 6
Team India (Image generated by AI)

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम पिछले 3 सालों से बहुत ही कमाल का प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही थी. ऐसे में अब टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन पर बहुत ज्यादा सवाल उठ रहे हैं. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया अब इंग्लिश टीम के खिलाफ भी शर्मनाक प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही खिलाड़ियों के साथ ही साथ कोचिंग स्टाफ पर भी सवाल उठ रहे हैं. बीसीसीआई बैक टू बैक हार के बाद एक्शन के मोड में आ गई है. (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

शर्मनाक हार से निराश बीसीसीआई

शर्मनाक हार से निराश बीसीसीआई 2 / 6

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के साथ ही बीसीसीआई पर भी सवाल उठ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसके कारण से ही बोर्ड इससे बहुत ज्यादा निराश है. जिसके बारे में अब चर्चा शुरू हो गई है.  (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

अभिषेक-सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर होगी चर्चा

अभिषेक-सूर्यवंशी के प्रदर्शन पर होगी चर्चा 3 / 6

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई बात कर सकती है. दरअसल दोनों ही खिलाड़ी हर गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो रहे हैं. जिसको लेकर अब चर्चा करने की जरूरत है. हालांकि दोनों खिलाड़ियों की जगह फिलहाल टीम में पक्की नजर आ रही है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)

खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी चर्चा

खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी चर्चा 4 / 6

सिर्फ वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ही नहीं बल्कि बाकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी चर्चा होने वाली है. जिसमें से कुछ खिलाड़ियों के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं. बीसीसीआई इस हार को बिल्कुल भी हल्के में नहीं लेना चाहती है.  (Pic Credit- AI Generated)

विज्ञापन

गौतम गंभीर भी सवालों के घेरे में

गौतम गंभीर भी सवालों के घेरे में 5 / 6

उसी एएनआई की रिपोर्ट्स के मुताबिक हेड कोच गौतम गंभीर से भी इस सीरीज को लेकर बातचीत होगी. उनकी भूमिका भी फिलहाल अंडर स्कैनर है. ऐसे में गौतम गंभीर पर भी इस हार की गाज गिर सकती है.  (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)

पहले से ही दबाव में हैं गौतम गंभीर

पहले से ही दबाव में हैं गौतम गंभीर 6 / 6

वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में पहले से ही गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल खड़े होते हैं. टी-20 फॉर्मेट में उनका रिकॉर्ड पहले से ही अच्छा रहा था. अब उस फॉर्मेट में भी फेल होने पर दोगुना सवाल खड़े हो रहे हैं.  (Pic Credit- X)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन