एक और बड़ी सीरीज की तैयारी में BCCI! युवा खिलाड़ियों की चमक सकती है किस्मत

India A Nepal Tour: बीसीसीआई क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए हर दिन बड़ा कदम उठा रही है. बोर्ड इंडिया ए की टीम का नेपाल दौरा करवाने पर विचार कर रही है. इस दौरे से नेपाल क्रिकेट को बड़ा बूस्ट मिलेगा और साथ ही टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा.

AI Generated Image

AI Generated Image

India A Nepal Tour: बीसीसीआई हर एक दिन के साथ क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठा रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार बीसीसीआई जल्द ही इंडिया ए की टीम का नेपाल टूर करवाने का प्लान बना रही है. नेपाल क्रिकेट के लिए ये एक बड़ा पल होगा तो वहीं भारत के युवा खिलाड़ियों को भी इस सीरीज में अपना दम दिखाने का मौका मिलेगा. हाल ही में इंडिया ए की टीम श्रीलंका के दौरे पर थी, जहां तिलक वर्मा की कप्तानी में टीम ने ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम किया था.

विज्ञापन

जुलाई में हो सकता है ये दौरा

इंडिया ए की टीम का ये दौरान जुलाई के महीने में हो सकता है. रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने इस बात की पुष्टि तो नहीं की है लेकिन संकेत जरूर दिए हैं. इंडिया ए की टीम का ये दौरा बेहद ही खास होगा. साल 2027 में वनडे विश्व कप का आयोजन होने जा रहा है जिसकी तैयार के रूप में टीम इस दौरे से खिलाड़ियों को परखने का काम कर सकती है. तिलक वर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ के लिए ये सीरीज काफी अहम होने वाली है. श्रीलंका ए के दौरे पर तिलक कप्तान तो वहीं ऋतुराज उपकप्तान के तौर पर टीम का हिस्सा थे.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के लिए एक बार फिर होगा मौका

भारतीय क्रिकेट में हर किसी की नजरें इस समय वैभव सूर्यवंशी के ऊपर टिकी हुई हैं. सीनियर टीम इंडिया के लिए खेलने से पहले वैभव इंडिया ए के लिए ही खेल रहे थे. आखिरी बार वो टीम के साथ श्रीलंका के दौरे पर थे. इस ट्राई सीरीज के लीग मैच में उनका बल्ला खामोश रहा था लेकिन फाइनल मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ पारी खेली थी. 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेल उन्होंने मैच को एकतरफा कर दिया था. हालांकि, इंग्लैंड के दौरे पर उनका बल्ला अभी तक 3 मैचों में खामोश रहा है. उन्होंने क्रमश मैचों में 13,14 और 15 रन बनाए हैं. सीरीज में उनके पास एक आखिरी मौका बचा हुआ है, जिसमें वो खुद को साबित कर सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ