IND vs BAN: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, इन 5 अद्भुत रिकॉर्ड को किया अपने नाम

India vs Bangladesh: भारत-बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैच की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 12 अक्टूबर को खेला गया था। इस मैच में भारत ने कई रिकॉर्ड को अपने नाम करते हुए इतिहास रच दिया।

Team India (8)

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की टी-20 सीरीज खेली गई थी, जिसे भारत ने 3-0 से अपने नाम किया। आखिरी मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला गया था। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने अपना जलवा बिखेरा। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ 40 गेंदों में शतक ठोका तो सूर्यकुमार यादव की ओर से भी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। वहीं रवि बिश्नोई के 3 विकेट की बदौलत भारतीय टीम ने इस मैच में 133 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने इस मैच में इन 5 शानदार रिकॉर्ड को अपने नाम भी किया।

विज्ञापन

टी-20 में सबसे ज्यादा बार 200 रन

भारतीय टीम टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीम बन गई है। भारत ने अब 37 बार से ज्यादा 200 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा 200 रन बनाने का रिकॉर्ड समरसेट के पास था, जिसने 36 बार ये कारनामा किया है।

विज्ञापन

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा जीत

भारत ने साल 2024 में अब तक सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीते हैं। भारत ने अब तक 21 टी-20 मैच जीते हैं। फिलहाल भारत एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने वाली पहली टीम है।

विज्ञापन

सबसे तेज 100 और 200 रन

भारत ने टी-20 फॉर्मेट में सबसे तेज 100 रन बनाने का कारनामा किया। टीम इंडिया ने इस मैच में केवल 43 गेंदों में 100 रन पूरे कर लिए थे। वहीं भारत ने इस मैच में सबसे तेज 200 रन भी पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मैच में भारत ने केवल 84 गेंदों में ये कारानामा किया था।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा बाउंड्री में साउथ अफ्रीका को पछाड़ा

एक मैच में भारतीय टीम और बांग्लादेश टीम ने टी-20 में सबसे ज्यादा बाउंड्री मारने के मामले में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। भारत-बांग्लादेश मैच में कुल 70 चौके और छक्के की बरसात हुई।

सबसे ज्यादा क्लीन स्वीप करने वाली टीम

भारतीय टीम ने घरेलू टी-20 सीरीज में सबसे ज्यादा क्लीन स्वीप करने का रिकॉर्ड बनाया। भारत ने अब तक 10 बार क्लीन स्वीप किया है। वहीं पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ