हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

रोहित-विराट की फील्डिंग के मुरीद हुए कोच शुभदीप घोष, IND vs NZ दूसरे वनडे से पहले जमकर की तारीफ

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले से पहले फील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की शानदार फील्डिंग की जमकर तारीफ की. घोष ने बताया कि रोहित और विराट किस तरह अपने अनुभव के दम पर फील्डिंग में टीम के लिए अहम योगदान देते हैं.

विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 7 नवंबर को होगा दूसरा वनडे (PIC Credit - ANI)

Rohit Sharma-Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. पहले वनडे में 5 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजरें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करने पर होंगी. वहीं, इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के फील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की फील्डिंग क्षमता की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का लंबा अनुभव और खेल को समझने की काबिलियत उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है. घोष ने बताया कि विराट और रोहित किस तरह अपने अनुभव के दम पर शानदार फील्डिंग से टीम के लिए अहम योगदान देते हैं.

विराट कोहली को लेकर क्या बोले फील्डिंग कोच?

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले भारतीय फील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक कवर और पॉइंट जैसे महत्वपूर्ण फील्डिंग पोजिशन पर समय बिताया है. इस वजह से उन्हें गेंद की दिशा, गति और उसके टप्पा खाने के बाद बदलने वाले रास्ते का बेहतर अंदाजा रहता है. वह दूसरे खिलाड़ियों के मुकाबले स्थिति को पहले भांप लेते हैं, जिसका फायदा उन्हें मैदान पर मिलता है.

उन्होंने कहा, “विराट ने कवर और पॉइंट पर काफी समय बिताया है. इसलिए उन्हें गेंद की दिशा और उसके रास्ते का अच्छी तरह अंदाजा रहता है. वह दूसरों के मुकाबले परिस्थितियों को थोड़ा पहले समझ लेते हैं और यह उनके फील्डिंग करने के तरीके में साफ नजर आता है.”

विज्ञापन

रोहित शर्मा की भी जमकर की सराहना

फील्डिंग कोच ने आगे रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में डेरिल मिचेल के रन आउट होने का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि रोहित ने गेंद की दिशा को पहले ही भांप लिया था और उसी हिसाब से स्क्वायर लेग की तरफ मूवमेंट शुरू कर दी थी. उनके इस शुरुआती अंदाजे की वजह से वह सही समय पर सही जगह पहुंच सके और रन आउट करने में अहम भूमिका निभाई. घोष ने कहा, “फील्डिंग में अंदाजा लगाना सबसे अहम पहलुओं में से एक है. रोहित ने पहले ही समझ लिया था कि गेंद स्क्वायर लेग की तरफ जाएगी. उनके शुरुआती मूवमेंट ने उन्हें अपनी स्किल का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद की.”

ये भी पढ़ें- U-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य ने ठोका तूफानी अर्धशतक

विज्ञापन

पहले वनडे में विराट कोहली ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

इसके अलावा, शुभदीप घोष ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम की फील्डिंग पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने शानदार कैच पकड़ने के साथ ग्राउंड फील्डिंग और विकेट लेने में भी अच्छा प्रदर्शन किया. मैदान पर टीम की इंटेंसिटी काफी अच्छी थी. ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में कीवी टीम को करीब 185 रन पर रोकने में गेंदबाजों के साथ-साथ फील्डर्स का भी बड़ा योगदान रहा. वहीं, विराट कोहली ने शानदार फील्डिंग के बाद बल्ले से धमाल मचाया और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

विराट ने 51 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. उनकी इस बेहतरीन पारी के दम पर भारत ने 143 रनों का लक्ष्य 22.4 ओवर में ही हासिल कर मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब टीम इंडिया दूसरे वनडे में जीत दर्ज करते हुए अपनी बढ़त को 2-0 करना चाहेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: दूसरे वनडे में विराट कोहली को आउट करने का खतरनाक जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए बड़े संकेत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola