Team India Coach: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और उनके सहयोगी कोचों का कार्यकाल खत्म हो गया है। अब टीम इंडिया का नया कोच गौतम गंभीर को बनाया गया है। गौतम गंभीर को टीम इंडिया का कोच बनाए जाने के बाद अब सबकी निगाहें इस ओर टिकी हुई हैं कि आखिर भारतीय टीम का बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच कौन होगा। इन सवालों के बीच कुछ ऐसी भी खबरें आ रही हैं जो चौंका रही हैं।
गंभीर ने सुझाया नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के रूप में एक डच खिलाड़ी के नाम की वकालत कर रहे हैं। गौतम गंभीर अपनी पसंद का सपोर्टिंग स्टॉफ रखना चाहते हैं। गौतम गंभीर ने इस डट खिलाड़ी के साथ काम कर रखा है इसलिए गंभीर चाहते हैं कि वह खिलाड़ी टीम इंडिया के फील्डिंग कोच के रूप में उनके साथ रहे।
कौन है ये खिलाड़ी
गौतम गंभीर ने जिस खिलाड़ी का नाम सुझाया है वह नीदरलैंड के पूर्व स्टार खिलाड़ी रियान टेन डोशेट हैं। रियान 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ गंभीर के सहायक कोच के रूप में मौजूद थे। रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर ने बीसीसीआई से इस 44 वर्षीय पूर्व डच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को अपने कोचिंग सहयोगी के रूप में जोड़ने का अनुरोध किया है। रियान मेजर क्रिकेट लीग और कैरेबियन प्रीमियर लीग में भी कोलकाता नाइट राइडर्स की सहायक टीमों के साथ काम करते हैं।
गंभीर ने की थी तारीफ
गौतम गंभीर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके रियान टेन की सराहना की थी। इस वीडियो में गौतम गंभीर कहते हैं हैं कि डचमैन अब तक का सबसे निस्वार्थ इंसान है और वह उसके लिए गोली खाने को भी तैयार हैं। मैं उस पर जीवन भर भरोसा कर सकता हूं। गंभीर ने इस वीडियो में आगे बताया कि वर्ष 2011 के आईपीएल में हमारी पास केवल चार विदेशी (खिलाड़ी) उपलब्ध थे। रियान ने उसी समय वनडे वर्ल्ड कप में शानदार खेल खेला था लेकिन हम उस मैच में सिर्फ 3 विदेशी खिलाड़ी के साथ उतरे और रियान मैदान पर ड्रिंक्स लेकर पहुंचे। उसके चेहरे पर कोई निराशा नहीं थी। उसने मुझे निस्वार्थता सिखाई।
बीसीसीआई का क्या है रुख
मौजूदा समय में ये चर्चा चल रही है कि बीसीसीआई टी दिलीप को फील्डिंग कोच के रूप में फिर से टीम के साथ जोड़ना चाहता है। ऐसे में अगर गौतम गंभीर की मांग पर टेन डोशेट को सहायक कोच के रूप में भारतीय टीम के साथ जोड़ा जाता है तो उनकी भूमिका क्या होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई गौतम गंभीर के सहयोगी के रूप में किसका-किसका चुनाव करता है।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने कैच पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बाउंड्री से पैर टच होने की बताई सच्चाई
ये भी पढ़ें: वहाब रियाज ने आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, पाकिस्तान क्रिकेट में मचा है तूफान
संबंधित खबरें
कुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
28 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
1 hr agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines