हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉलिंग कोच की रेस में सबसे आगे ये दिग्गज, इंटरनेशनल क्रिकेट में चटकाए हैं 610 विकेट

Team India Bowling Coach: टीम इंडिया के हेड कोच के नाम पर गौतम गंभीर का ऐलान होने के बाद बॉलिंग कोच को लेकर तलाश तेज हो गई है। इसके लिए कई दावेदार सामने आए हैं, लेकिन एक दिग्गज ऐसा है, जो रेस में सबसे आगे चल रहा है।

विज्ञापन
गौतम गंभीर।

Team India Bowling Coach: गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बन चुके हैं। उनके हेड कोच बनने के बाद असिस्टेंट कोच, बॉलिंग और फील्डिंग कोच को लेकर तलाश तेज हो गई है। दरअसल, राहुल द्रविड़ के साथ ही सपोर्टिंग स्टाफ का कार्यकाल भी खत्म हो गया था। इसलिए अब नए सिरे से कोचिंग भूमिकाओं के लिए लोगों की तलाश की जा रही है। असिस्टेंट कोच के रूप में अभिषेक नायर का नाम सामने आया है तो वहीं बॉलिंग कोच के लिए पारस महाम्ब्रे का कार्यकाल खत्म होने के बाद कई नाम सामने आए हैं।

इन नामों पर चल रही चर्चा 

कहा जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज और वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के बॉलिंग कोच रहे मोर्ने मोर्केल, विनय कुमार, लक्ष्मीपति बालाजी और जहीर खान का नाम चर्चा में है। हालांकि ये बात भी सामने आई थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) किसी विदेशी दिग्गज को कोचिंग स्टाफ में शामिल करने के पक्ष में नहीं है। ऐसे में मोर्ने मोर्केल का नाम मुश्किल माना जा रहा है।

जहीर खान बन सकते हैं बॉलिंग कोच 

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच की रेस में जहीर खान सबसे आगे चल रहे हैं। जहीर गौतम गंभीर के साथ टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। वह अपनी स्विंग के लिए मशहूर थे। उन्होंने टेस्ट के 92 मैचों में 311, वनडे के 200 मैचों में 282 और टी-20 इंटरनेशनल के 17 मैचों में 17 विकेट चटकाए। जहीर ने इस तरह इंटरनेशनल क्रिकेट में 610 विकेट झटके। कहा जा रहा है कि बीसीसीआई ने जहीर खान के नाम पर सहमति जताई है। बाएं हाथ के इस दिग्गज गेंदबाज का बॉलिंग कोच बनना लगभग तय माना जा रहा है। दूसरी ओर लक्ष्मीपति बालाजी के नाम पर भी चर्चा की गई है। जिन्होंने टीम इंडिया के लिए आठ टेस्ट मैचों में 27 विकेट झटके। वहीं 30 वनडे मैचों में उन्होंने 34 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ENG vs WI: वेस्ट इंडीज ने किया प्लेइंग XI का ऐलान, इंग्लैंड की टीम में एंडरसन की जगह धाकड़ गेंदबाज की एंट्री

अभिषेक नायर के नाम पर सहमति

कई रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि गौतम गंभीर ने बीसीसीआई के सामने 5 सुझाव रखे थे। जिसमें से चार खारिज हो गए हैं। मोर्ने मोर्केल का नाम गंभीर ने ही सुझाया था। हालांकि बीसीसीआई ने इसे खारिज कर दिया है। बीसीसीआई ने असिस्टेंट कोच के लिए अभिषेक नायर के नाम पर सहमति जताई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या गौतम गंभीर ने मनवा ली अपनी मांग? इस दिग्गज के नाम पर लग सकती है मुहर 

ये भी पढ़ें: IND vs SL: सूर्यकुमार यादव क्यों बने कप्तान की चॉइस? हार्दिक पांड्या की फिटनेस नहीं, ये है वजह 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Video: कब तक टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे मोहम्मद शमी? सामने आया ये बड़ा अपडेट 

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: रोहित शर्मा की वापसी पर बड़ा अपडेट, फैंस को मिलने वाली है…

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर ODI और T20I में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, सामने आया बड़ा अपडेट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola