साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर
India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टीम से स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली 4 मैच की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। टीम इंडिया में ज्यादातर उन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जो इंडिया A का हिस्सा रहे हैं। विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और जितेश शर्मा को मौका दिया गया है तो वहीं रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, विजयकुमार विशक और यश दयाल को जगह दी गई है। टीम में हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है।
इसके अलावा नितीश कुमार रेड्डी को स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया है। वह बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज में शामिल थे। उन्हें इसके बजाय बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट टीम में जगह मिली है। उनके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को टी-20 सीरीज में मौका मिला है।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह
अफ्रीका के खिलाफ 4 मैचों की टी-20 सीरीज नवंबर में साउथ अफ्रीका के अलग-अलग वेन्यू पर खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 8 नवंबर से होने वाला है। दूसरा मुकाबला 10 नवंबर, तीसरा 13 नवंबर और चौथा मैच 15 नवंबर को खेला जाएगा। इसके बाद टीम इंडिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से होगी। यहां टीम इंडिया 5 टेस्ट मैच खेलेगी।
INDIA SQUAD FOR SOUTH AFRICA T20Is:
Suryakumar (C), Abhishek, Samson (WK), Rinku, Tilak , Jitesh (WK), Hardik, Axar, Ramandeep, Varun, Bishnoi, Arshdeep, Vijaykumar Vyshak, Avesh, Yash Dayal. pic.twitter.com/gdajWtn9UH
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 25, 2024
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, आवेश खान, यश दयाल।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: